Hardoi News: हरदोई में दिखा तेज रफ्तार का कहर, पांच की मौत से हड़कंप

0
Hardoi News: Five including innocent died in road accident, stir

घटनास्थल पर एसपी समेत मौजूद पुलिस बल

कटरा बिल्हौर सड़क हादसे में मासूम समेत पांच की मौत

हरदोई: जिले में एक बार फिर दिखाई दिया तेज रफ्तार का कहर, मासूम समेत पांच लोगों की मौके पर मौत से मचा हड़कंप। कटरा बिल्हौर हाईवे पर खमरिया गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई सभी सवार कार के अंदर फंसे रहे, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार का दरबाजा काटकर सभी शवों को बाहर निकाला, सभी लोग शाहजहांपुर के बताए जा रहे हैं।

Hardoi News: Five including innocent died in road accident, stir
सड़क क्षतिग्रस्त जाइलो कार 

शीशे तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया

सवाजपुर कोतवाली इलाके के कटरा बिल्हौर हाईवे पर खमरिया गांव के पास तेज रफ्तार का कहर दिखाई दिया, जहां अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई जिसमें सवार पांच लोग मौत की आगोश में समा गए। यह सूचना जैसे ही पुलिस महके के आल्हा अफसरों को मिली तो मौके पर एसपी केशव चंद्र गोस्वामी, एडिशनल एसपी दुर्गेश सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया, और कार में फंसे पांचों के शवों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बीती देर रात लगभग 11:00 बजे यह घटना घटित हुई, जहां सवायजपुर क्षेत्र के खमरिया मोड़ पर रूपापुर की ओर से आ रही जाइलो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में  पेड़ में जा टकराई, गति इतनी तेज थी कि तेज धामके की आवाज हुई और कार पेड़ में जा घुसी। उसमें सभी सवार बुरी तरह से दब गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार में फंसे लोगों को पहले तो शीशे तोड़कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर कार की बाडी को काटकर उसमें फंसे बच्चे समेत पांच लोगों को बाहर निकाला गया। पांचों की मौके पर मौत हो चुकी थी।

छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था पूरा परिवार

Hardoi News: Five including innocent died in road accident, stir

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बिल्हौर सड़क हादसे में सभी मृतक पचदेवरा थाना क्षेत्र के बराकांठ गांव के हैं और एक ही परिवार के बताए गए। कार चालक की जेब से मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को जानकारी दी गई बराकांठ गांव निवासी होशियार सिंह 55 वर्षीय का छोटा बेटा गोविंद सांडी थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित ससुराल में रहता था। उसकी पत्नी के 6 दिन पहले बेटी हुई थी उसके छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को होशियार सिंह अपने बड़े बेटे मुकेश 30 वर्षीय व पत्र बल्लू चार वर्षीय परिवार के साथ राजाराम और भतीजा मनोज के साथ कर से नया गांव जा रहे थे, रात करीब 10:00 बजे खमरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, जिससे मौके पर सभी मौत की आगोश में समा गए जैसे ही जानकारी परिजनों को दी गई तो गांव में हर काम बच गया मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने शवों की पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading