Gopalganj News: पुलिस ने तीन महिला को 151 पीस शराब के साथ किया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2024-03-01 at 11.05.45 PM

Gopalganj News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं को मद्देनजर बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू की। लेकिन वहीं महिला शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रही है और खुलेआम इस कारोबार में लिप्त है।

Gopalganj News: पुलिस ने तीन महिला को 151 पीस शराब के साथ किया गिरफ्तार
ताजा मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना से सामने आया है, जहां पर कुचायकोट थाने की पुलिस ने तीन महिलाओं को उत्तर प्रदेश के तरफ से शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है ,पुलिस ने तीनों महिलाओं के पास से 151 पीस देसी टेट्रा पैक शराब ज़ब्त किया है।
Gopalganj News: पुलिस ने तीन महिला को 151 पीस शराब के साथ किया गिरफ्तार
गिरफ्तार महिलाओं में तेतरी देवी, ललिता देवी और बबीता देवी शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के NH27 बलथरी मोड़ के समीप की। जिसकी जानकारी कुचायकोट थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने दी। वही शराब के साथ पकड़े गए तीनों महिलाओं से पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत भेज दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading