Gopalganj News: मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफ़ास, बड़ी संख्या में कट्टा और रिवाल्वर बरामद

0
WhatsApp Image 2024-03-02 at 12.14.24 AM
Gopalganj News: लोकसभा चुनाव से पहले गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जादोपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलपुर टीओपी के समीप छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से 4 देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 1 अर्धनिर्मित रिवाल्वर, 02 अर्धनिर्मित देशी कट्टा, एक अपाची बाइक और हथियार बनाने के कई औजार भी ज़ब्त किया है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक राजेंद्र शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है और गहन पूछताछ जारी है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा नगर थाना के एक डेरवा गांव का रहने वाला है।
Gopalganj News: पुलिस ने मिनी गन फ़ैक्ट्री को किया पर्दाफ़ास, जानिए विशेष ख़बर
इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात के बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छपेमारी कर गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को भी गिरफ्तार किया है।संचालक के निशानदेही पर भारी मात्रा में निर्मित हथियारऔर अर्धनिर्मित हथियार बरामद किया है। साथ ही फैक्ट्री के मशीनरी को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है कि इस फैक्ट्री में कौन कौन सप्लायर है और कौन कौन हथियार के खरीदार है।
Gopalganj News: पुलिस ने मिनी गन फ़ैक्ट्री को किया पर्दाफ़ास, जानिए विशेष ख़बर

एसपी ने कहाकि गिरफ्तार गन फैक्ट्री का संचालक राजेन्द्र शर्मा का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है जादोपुर थाना और सिवान जिले के नौतन थाना से आर्म्स एक्ट में एक बार जेल भी जा चुका है। गिरफ्तार राजेन्द्र शर्मा से पूछताछ कर जेल भेजा जा रहा है। एसपी ने कहा कि गोपालगंज पुलिस ने बहुत सराहनीय काम किया है और इस उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

यहाँ भी देखें:-

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading