Ghaziabad Love Story: अफेयर की आड़ में पति पर चाकू से हमला, Video Viral-पत्नी पर मुकदमा दर्ज
Ghaziabad Love Story: पत्नी का खौफनाक चेहरा उजागर – पति पर चाकू से हमला, अफेयर की आड़ में घर उजाड़ने का खेल-Video Viral
गाजियाबाद। पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करती यह घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके से सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पति की चीखें गूँजती रहीं, बच्चे खौफ में कांपते रहे और पत्नी बेरहमी से वार करती रही। यही नहीं, इस खौफनाक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को कलंकित कर दिया है।
वायरल वीडियो में पत्नी का खौफनाक ऐलान
इस पूरे प्रकरण को और भी भयावह बना देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में खुद आरोपी महिला कैमरे के सामने साफ-साफ कहती नजर आ रही है –
“आज तुझे मैं नींद की गोली देकर मार दूंगी। अगर ऐसा न करूं तो मैं अपने बाप की औलाद नहीं। चाहे मुझे जेल हो जाए या फांसी, मुझे कोई परवाह नहीं। यह वीडियो मैं खुद बनवा रही हूं, तुझे जो करना है कर लेना, लेकिन तुझे मैं मारकर ही रहूंगी।”
ये रहा वीडियो देखिये :-
Ghaziabad Love Story: अफेयर का सच और पति पर कहर
लोनी निवासी 38 वर्षीय अनीश की शादी साल 2009 में हुई थी। दंपती के दो मासूम बच्चे हैं – 9 साल की बेटी और 6 साल का बेटा। अनीश फैक्ट्री में 15 हज़ार की नौकरी करके किसी तरह घर चलाता है। लेकिन पत्नी का झुकाव अब किसी और की तरफ है। जब भी अनीश काम पर बाहर जाता, पत्नी चोरी-छिपे अपने प्रेमी से बात करती और कई बार प्रेमी घर तक पहुंच जाती थी।
पति को शक तब गहरा हुआ जब उसने पत्नी को कई बार वीडियो कॉलिंग पर रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पत्नी का प्यार जुनून में बदल गया और उसने पति को रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान बना डाला।
Ghaziabad Love Story: चाकू से हमला और वायरल वीडियो
पीड़ित अनीश ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा –
मेरी पत्नी गलत काम करती है। उसके कई लोगों से अवैध संबंध हैं। जब मैंने मना किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी। उसने चाकू मेरी गर्दन पर रखकर हत्या करने की कोशिश की। मुझे अपनी ही पत्नी से जान का खतरा है।
इसी हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पत्नी बेरहमी से पति पर चाकू से वार कर रही है।
पुलिस कार्रवाई और पीड़ित की गुहार
पीड़ित अनीश ने सीधे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ऑफिस जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और चाकू हमले का वीडियो भी पुलिस को सौंपा। शिकायत मिलने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले पर एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया –
युवक अनीश ने तहरीर दी है। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने जान से मारने की कोशिश की, जिसका वीडियो भी उसने पुलिस को उपलब्ध कराया है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है और आरोपी पत्नी पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Ghaziabad Love Story: रिश्तों पर लगा कलंक
यह घटना सिर्फ एक घरेलू विवाद नहीं, बल्कि समाज के उस काले चेहरे को उजागर करती है जहां अवैध संबंधों की आग ने परिवार, बच्चों और रिश्तों की नींव तक को झकझोर दिया है। शादी जैसे पवित्र बंधन को शर्मसार करती यह घटना हर किसी को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर प्यार के नाम पर रिश्तों को तबाह करने का यह सिलसिला कब तक चलेगा।
Ballia: दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, अब सलाखों के पीछे