Kanpur News: घाटमपुर में ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, दो बच्चों की दुखद मौत, बुजुर्ग घायल

0
218d2be3-0037-4de4-a7d6-53b5e6f93b23

#image_title

कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में बीती रात एक दुखद सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले चंद्रपाल अपने नाती अरुण और बेटी की बेटी प्रज्ञा के साथ स्कूटी से यात्रा कर रहे थे, तभी जनता स्कूल के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

घटना का विवरण

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुँचाया।

डॉक्टरों ने अरुण और प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया, जबकि चंद्रपाल की गंभीर हालत के कारण उन्हें कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

आपको बताते चलें कि कानपुर से घाटमपुर रोड पर अक्सर इस तरह के हादसे होते रहते हैं जो हैं तो दुखद लेकिन क्षेत्रीय पुलिस इस पर किसी भी प्रकार की लगाम नहीं लगाती है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading