Kanpur News: घाटमपुर में तेज रफ्तार कार पुलिया में गिरी, दो युवक सुरक्षित; फिर आगे जानिए क्या हुआ
#image_title
रिपोर्ट – मनीष भटनागर
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में बीती देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी भरी पुलिया में जा गिरी। हालांकि इस हादसे में कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
आगे पढ़िए कहां हुआ दर्दनाक यह हादसा
जानकारी के अनुसार पतारा कस्बा निवासी शिबू अपने साथी अंकित के साथ देर रात कार से पतारा स्टेशन गए थे। वापस लौटते समय जैसे ही वे कानपुर–सागर हाईवे पर पहुंचे, उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पानी से भरी पुलिया में जा गिरी।
ग्रामीणों ने किया था भरसक प्रयास
राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान पतारा चौकी पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों युवकों को निकालकर सीएचसी पतारा पहुँचाया। डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर सुरक्षित रूप से घर भेज दिया।
क्रेन से गया निकाला
इसके बाद पुलिस ने एनएचआई की क्रेन बुलाकर पुलिया में गिरी कार को बाहर निकलवाया और चौकी परिसर में खड़ा कराया। घटना के संबंध में घाटमपुर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार सवार युवक सुरक्षित हैं और घटना की जांच जारी है। आवश्यक तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।