Ganga Mela 2023 – ढाई लाख में बिकी गोरी चिट्टी सुन्दर गौरी, कोरोना काल के बाद गंगा मेले में लगा पशु मेला

0
8
गंगा मेला 2023 – बुलंदशहर के रहने वाले ने फिल्म शोले की तर्ज पर रखा था गौरी नाम, विदा करते वक्त आए आंसू 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Ganga Mela 2023 – हम बात जरूर हापुण जिले की कर रहे हैं लेकिन वो इतनी मजेदार है कि खुद से रहा नहीं गया। क्योंकि यहां के लगने वाले गंगा मेले में फिर से पशु मेला बाजार सजाया गया। जिसके सजते ही सैकड़ों व्यापारियों की भरमार देखने को मिली। तभी एक नजारे ने पूरे यूपी में चर्चा सी बटोर ली। क्योंकि यहां भरे बाजार गोरी चिट्टी और सुन्दर जिसका नाम गौरी है उसे भरे बाजार ढाई लाख में खरीद लिया गया। फिर क्या हुआ चर्चा शुरू हो गई ढाई लाख में बिक गई गौरी। 

 
जानिए कौन है गौरी और कौन है बेचने वाला 
 
दरअसल हम जिस गोरी चिट्टी और सुन्दर गौरी की बात कर रहे हैं वह कोई अबला हीरोइन नहीं थी बल्कि बुलंदशहर के रहने वाले सरदार सिंह की घोड़ी थी। जिसका नाम गौरी है। इस संबंध में जब सरदार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपनी जवानी में फिल्म शोले में हेमा मालिनी की घोड़ी धन्नों से बड़ा ही प्रेरित हुए थे। जिसके चलते उनके यहां पली घोड़ी ने अपने बच्चे को जन्म दिया तो उन्होने जन्मी घोड़ी का नाम गौरी रख दिया था। 
 
कोरोना काल के बाद मेले में दिखी रौनक 

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के मेले में इस बार कई वर्षों बाद पशु मेले का आयोजन किया गया है। 2021 में कोरोना के दौरान यह मेला लगना बंद हुआ था, जबकि पिछली बार गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक गंगा स्नान के मेले का आयोजन हुआ, लेकिन पशुओं में चल रहे लंपी वायरस की वजह से पशु मेला नहीं लग पाया था। जिससे पशु व्यापारी व पशु खरीदार काफी मायूस हुए थे लेकिन इस बार पशु मेले का आयोजन हुआ है। जो मेले की शोभा बढ़ा रहा है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading