बेखौफ दबंगों ने की एक पिता की बेरहम पिटाई – अब पुलिस सिखाएगी अच्छा सबक

0
20231026_095808
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रशासन की सख्ती के बावजूद दबंगों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला कानपुर के काकादेव इलाके का है जहां कुछ दबंगों ने एक पिता की उस वक्त बेरहमी से पिटाई कर दी जब जिम्मेदार पिता अपनी बेटी से की गई छेड़खानी की शिकायत लेकर उनके पास गया था। जिसका मजबूर पिता विरोध किया तो बेख़ौफ़ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। 
 
जानिए पूरा मामला    
 
कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर इलाके का है, जहां के शास्त्री नगर में होने वाले दशहरा मेले के दौरान इलाके के कुछ युवकों ने एक लड़की से छेड़खानी जैसी वारदात को अंजाम दे डाला था। जिसकी शिकायत उस बेटी ने अपने पिता से की। पीड़ित के अनुसार उनकी नाबालिग बेटी मेला देखने गई थी इस दौरान इलाके के दबंग शोहदे ने उनके साथ छेड़खानी कर दी, जिसके बाद जब पिता ने इस बात का विरोध किया तो शोहदे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता को बीच मैदान जमकर पीट दिया। इस दौरान पीड़ित पिता ने यह भी बताया कि पिटाई करने वालों में से एक युवक ने तमंचे से सिर पर वार भी कर दिया था। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने अपनी तहरीर में इलाके के रिषभ,गौरव और अविनाश का नाम दिया है। साथ ही उनके अन्य साथियों के भी शामिल होने का जिक्र किया है। अब देखने वाली बात है की थाना पुलिस इसके खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading