Fatehpur News – गोली मारकर कोटेदार के बेटे की हत्या, जांच में उलझी पुलिस, परिवार में छाया मातम

0
20231119_174744
फतेहपुर समाचार – परिवार बोल रहा की गई है बेटे की हत्या, पुलिस मान रही आत्महत्या की कहानी, जांच हुई शुरू 
 
रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – यूपी के फतेहपुर जिले में शनिवार रात कोटेदार के बेटे के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक पड़ोस के गांव दरियाबाद किसान का पुआल छोड़ने गया था। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है वहीं मृतक के परिजन हत्या का आरोप लगाने में जुटे हुए हैं। जिसके चलते जांच जारी है। 
 
जानिए कहां हुई यह वारदात 
 
ललौली थाना क्षेत्र के रेंह गांव के चित्तापुर निवासी जीवन प्रसाद यादव की पत्नी कुसुमा कोटेदार हैं। उनका बेटा बबलू यादव (20) शनिवार रात अपने ट्रैक्टर से पड़ोस के गांव के दरियाबाद में किसान का पयार छोड़ने गया था। ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी करने के बाद बबलू कीर्ति खेड़ा निवासी संतोष सिंह गौतम के नलकूप पर पहुंचा। तभी गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बबलू को नलकूप की पहली मंजिल पर मरा पाया गया। 
 
परिजनों ने रंजिश से किया इंकार
 
मृतक के भाई विशंभर के मुताबिक किसी से रंजिश नहीं थी। भाई की हत्या की गई है। ग्रामीणों में चर्चा रही क्षेत्र के कोयला भट्ठा संचालक व एक अन्य को भागते हुए देखा गया। नलकूप संचालक भी संदेह के घेरे में है।
 
मौके पर पहुंचे अफसर
 
एएसपी विजय शंकर मिश्रा, डीएसपी परशुराम त्रिपाठी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के मुताबिक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों के तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading