Farrukhabad News: विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची कायमगंज, चेयरमैन अनिल राजपूत को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद न्यूज़: विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया जोरदार स्वागत। मोदी योगी परियोजनाओं से लाभार्थियों को दिया गया लाभ
रिपोर्ट – हरप्रभात कुमार – फर्रुखाबाद
Farrukhabad News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को फर्रुखाबाद की तहसील कायमगंज के ग्राम पंचायत कनाशी के नगला गुलरिया में पहुंची जहां नवाबगंज नगर पंचायत के चेयरमैन अनिल राजपुत ने कहा कि आजादी के के बाद वर्तमान समय सबसे विकसित वक्त है जिसकी देने भारत के प्रभावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी की योगी सरकार है जिनकी परियोजनाओं से आज हर एक भारतवासी लाभ पाकर खुशहाल है। उन्होंने अपने वक्तृत्व में आगे कहा कि 2047 तक हमारा देश पूरी तरह विकसित हो जायेगा। जिसके लिए जागरूक होना सबसे महत्वपूर्ण है।
लोगों को दी गई जानकारी
डॉ. बी. के. गंगवार ने भी ग्राम वासियों को विकसित भारत संकल्प योजना के बारे में ग्राम वासियों को जानकारी दी उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता जो समाज के निचले पायदान पर परिवार है उनके विभिन्न योजनाओं के द्वारा लाभ देकर समाज की मुख्यधारा में लाना है और इसके साथ-साथ खाद्य तथा रसद विभाग से संबंधित आयुष्मान कार्ड एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला कनेक्शन लेने हेतु भी लोगों को जागरूक किया। इस दौरान श्रीकांत ने एचपी गैस एजेंसी नवाबगंज द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी वितरित किये गए।
इस दौरान मौजूद रहे यह लोग
सरकार एवं उनके विभाग पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए बताया। अतिरिक्त अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का संचालन डॉ बी के द्वारा किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा में कुलदीप, अनुज राजपूत, महेंद्र सिंह प्रधान आदि विभिन्न विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।