Farrukhabad News – फिर चर्चा में आई जिला अस्पताल लोहिया की नर्स, जानिए क्या आरोप लगा रहे भानु गुट के महासचिव
फर्रुखाबाद समाचार – जिलाधिकारी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरु की जांच, अस्पताल पहुंचकर दर्ज किए बयान
रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला
Farrukhabad News – एक बार फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल लोहिया की स्टाफ नर्स/सिस्टर रीना चंद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस बार जिला अस्पताल लोहिया के इमरजेंसी वार्ड में किसान यूनियन भानु गुट के जिला सचिव ने स्टाफ नर्स/सिस्टर रीना चंद के ऊपर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।
जानिए पूरा वाक्या
दरअसल किसान यूनियन भानु गुट के जिला सचिव विमल राजपूत ने बताया कि बताया कि मेरी महिला मित्र व भाकियू टिकैत गुट की पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रजनी तिवारी के साथ मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल हुई पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रजनी तिवारी को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिनकी देखरेख हम कर रहे हैं।
और आगे जानिए फिर क्या हुआ
आगे की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सुबह शराब के नशे में आया वार्ड बॉय बेडशीट बदल रहा था, तभी उससे किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई इस पर पहुंची स्टाफ नर्स/सिस्टर रीना चंद ने मेरे साथ बहुत ही अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी।
जांच हुई शुरू
जिला सचिव भाकियू मरीज की सही से देखरेख न होने और अभद्रता किए जाने के संबंध में फोन पर जिलाधिकारी से शिकायत की। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल लोहिया का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने स्वास्थ्य टीम के साथ मरीज के बयान लिए साथ ही शिकायतकर्ता विमल राजपूत के भी बयान दर्ज किए और आगे की जांच शुरू की।