Farrukhabad News – पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुआ तांडव – एक की हुई मौत, पिता पुत्र घायल

0
20231115_171918
फर्रुखाबाद समाचार – पुरानी रंजिश फिर से हुई ताजा – मारपीट के दौरान हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला आया सामने 
 

रिपोर्ट – अभय ठाकुर – फर्रुखाबाद जिला

Farrukhabad News – उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से पिता पुत्र लहूलुहान हो गए तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने विपक्षियों पर सिर पर वार करने के बाद छत से फेंककर हत्या का करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है।

जानिए कैसे शुरू हुआ तांडव


बुधवार को लक्की बाबू और पड़ोसी सतीश के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में लाठी डंडे, बेलचा चलने लगे। इसी दौरान पड़ोसी छोटू की छत से अचानक लक्की बाबू नीचे आ गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस घायल लक्की बाबू व दूसरे पक्ष से घायल पिता पुत्र सतीश व कन्हैया को लेकर सीएचसी कायमगंज पहुंची। जहां से तीनों घायलों को जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लोहिया में ईएमओ ड्यूटी डॉक्टर ने लक्की बाबू को मृत घोषित कर दिया। लकी बाबू की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया ।

मृतक के परिजनों ने पूर्व सभासद पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक की पत्नी उमा देवी ने आरोप लगाया की पूर्व सभासद नरेश शर्मा ने सीएचसी कायमगंज में पति को इलाज नहीं मिलने दिया। इसके साथ ही आरोपियों को भी नरेश शर्मा सह दिए हुए है और हम लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। मृतक के पुत्र धर्मेंद्र, विशाल पुत्री मुस्कान, सतप्रभा का रो-रो कर बुरा हो गया।दूसरा पक्ष अभी भी अस्पताल में

 

दूसरे पक्ष के घायल कन्हैया बाथम ने बताया कि उनके पिता ने चार वर्ष पूर्व कालोनी बनवाई थी। जिसमे लक्की बाबू हिस्सा मांग रहे थे। इसी बात को लेकर पिछले साल भी लड़ाई हुई थी। जिसका आज दोहरीकरण करते हुए मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए पिता को पीटा। जिससे हम दोनों लोग घायल हो गए हैं और लकी बाबू की मौत के सवाल पर कहा कि पुलिस वालों के पास मौके का वीडियो मौजूद है। जिससे सारी हकीकत सामने आ जाएगी।

दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुई भिड़ंत

जिला अस्पताल लोहिया में मृतक लक्की बाबू की बहन नेमा देवी गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। जहां दूसरे पक्ष के घायल सतीश की पत्नी संतोषी देवी से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज हो गई। इमरजेंसी स्टाफ ने वमुश्किल काबू पाया और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading