फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, कुशीनगर लव ट्रैप हत्या

1
फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, फेसबुक वाली दुल्हन ने मध्यप्रदेश के युवक की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंकी, कुशीनगर में सनसनी।

फेसबुक वाली दुल्हन निकली खूनी बला, जुर्म की एक झकझोर देने वाली खौफनाक कहानी

💔 फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, वो इश्क़ के सपने संजोए आया था… लेकिन वापस गया तो लाश बनकर!

📍कुशीनगर में सोशल मीडिया लव ट्रैप के नाम पर दिल दहला देने वाला कत्ल

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, इश्क का सपना, शादी का वादा, सोशल मीडिया की पहचान… और अंजाम? झाड़ियों में पड़ी लाश, गले में चाकू, बदन पर बेरहमी के निशान।
ये कहानी नहीं है, हकीकत है — जी हाँ ये इंद्र कुमार तिवारी की मौत की कहानी।

🩸फेसबुक दुल्हन मर्डर केस,  लाश मिली-लेकिन नाम नहीं…

6 जून की दोपहर, NH-28 किनारे की झाड़ियों में कुछ महिलाएं बकरी चरा रही थीं। तभी उन्हें झाड़ियों में पड़ी एक युवक की लाश नजर आई।
गले में गहरा चाकू का घाव, सीने और पेट पर कई बार किए गए वार… शव को देखने से ही लग रहा था कि इसे बेरहमी से कत्ल किया गया है।

पुलिस पहुंची, शव कब्जे में लिया — लेकिन लाश का कोई नाम नहीं था। कोई पहचान नहीं थी। न कोई फोन, न कोई दस्तावेज।

🕵️‍♂️ फेसबुक दुल्हन मर्डर केस… और पहला सुराग

तीन जिलों की पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। तब पुलिस ने सेंट्रल पोर्टल पर अज्ञात शव की जानकारी अपलोड की।

तभी मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पुष्टि की — ये शव है इंद्र कुमार तिवारी का, मझौली थाना क्षेत्र का निवासी।

💑 फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, सोशल मीडिया पर हुआ था इश्क़

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इंद्र की पहचान सोशल मीडिया पर एक लड़की से हुई थी — नाम था खुशी तिवारी। बातचीत बढ़ी, फिर दोनों में प्यार हुआ और शादी की बात तक पहुंच गई।

इंद्र शादी के इरादे से कुशीनगर आया था।

लेकिन असल में जिसे वह ‘खुशी’ समझ रहा था, वो थी साहिबा बानो — एक फरेबी महिला, जो फर्जी नाम और नकली प्रोफाइल से सोशल मीडिया पर लोगों को फंसाती थी।

🔪 फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, प्यार नहीं, मौत का जाल था

इंद्र को गोरखपुर बुलाया गया। उसे रिसीव करने आए थे कुछ लोग, जिनकी मंशा साफ थी — लूट और कत्ल।
इंद्र के पास थे पैसे, गहने और भरोसे की आंखें… लेकिन उसे मिली गला रेत देने वाली मौत।

गले में चाकू घोंपा गया, सीने पर कई वार किए गए, और फिर उसकी लाश को यूं फेंक दिया गया जैसे कोई जानवर भी नहीं फेंकता।

🗣️ पुलिस क्या कहती है?

एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने कहा,
“मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच चल रही है। पूरा रैकेट बेनकाब होगा। अपराधी बचेंगे नहीं।”

🔥 रॉकेट पोस्ट पूछता है — कब थमेगा ये ‘Love Trap’ खेल?

ये भी वीडियो खबर देखिये:-

सोशल मीडिया पर नाम नकली, प्रोफाइल झूठी और इरादे खून से भरे।
क्या अब प्यार भी जानलेवा बन गया है?
इंद्र मरा नहीं है — उसे मारा गया है।
धर्म के झूठ, प्रोफाइल की चालबाजियों और धोखे के जाल में एक मासूम जान चली गई।

😡 सवाल समाज से भी है…

क्या सोशल मीडिया अब शादी के नाम पर साजिशों का अड्डा बन गया है?

क्या अब भी लोग आंख मूंदकर वर्चुअल रिश्तों पर भरोसा करते रहेंगे?

और सबसे बड़ा सवाल — क्या पुलिस अब ऐसे ‘लव ट्रैप गिरोहों’ पर सख्त कार्रवाई करेगी या फिर अगला इंद्र कब मरेगा?

📌अंतिम सवाल

इंद्र की मौत सिर्फ एक हत्या नहीं, एक चेतावनी है!
इश्क़ के नाम पर, नकली धर्म, नकली पहचान और नकली वादों से जो खेल चल रहा है, वो अब जानलेवा हो चला है।

रॉकेट पोस्ट पूछेगा, दबाएगा नहीं!
यहां सच्चाई डरती नहीं — दहाड़ती है!

 

पहचान अभियान में बवाल: नाम पंडित जी का, ढाबा मालिक मुस्लिम

About The Author

1 thought on “फेसबुक दुल्हन मर्डर केस, कुशीनगर लव ट्रैप हत्या

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading