Earthquake in Delhi NCR: एक बार फिर भूकंप से कांप उठी धरती, झटकों से हिल उठी दिल्ली एनसीआर

0
00
दिल्ली में भूकंप: दिल्ली एनसीआर में आया भूकंप, अफगानिस्तान था भूकंप का केंद्र, अन्य कई राज्यों में भी दिखी दहशत 

Earthquake in  Delhi NCR: देश में अब तक की ख़बरों में बड़ी खबर सामने आई है कि एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर भूकंप के झटकों से हिल उठी है। जिसकी दहशत से पूरी दिल्ली एनसीआर नगरी अपने घरों और आफिसों से बहार भाग खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस बार इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था और भारत की दिल्ली आते आते झटकों की तीव्रता 6.2 रह गई थी। 

आपको बताते चलें कि बीते वर्ष 2023 और जनवरी 2024 का यह वो वक्त है जब लगातार चौथी बार दिल्ली एनसीआर में भूकंप की दहशत देखने को मिली है। जिसका असर गुरुवार की दोपहर देखने को मिला जब अचानक दिल्ली एनसीआर भूकंप के झटकों से हिलने लगी। आपको बताते चलें कि इस भूकंप का असर दिल्ली एनसीआर के साथ साथ हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी महसूस किये गए हैं। इस भूकंप से भारी नुकसान की सम्भावना जताई जा रही है और इसकी दहशत अब पूरे दिल्ली समेत अन्य कई राज्यों में फैली हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading