Deepawali 2023: मिट्टी के दिये को फेके नहीं, बढ़ायें अपने घर की शोभा- जानिए कैसे

0
IMG_20231115_150650

दीपावली 2023-दीपावली पर घर को रोशन करने वाले मिट्टी के दिये पूरे साल घर में फैलाएंगे रौनक

Deepawali 2023: दीपावली पर हम अपने घर को सजाने के लिए मिट्टी के दिये का इस्तेमाल तो जरूर करते हैं, इसके पीछे मान्यता है कि मिट्टी के दिये को पवित्र और शुद्ध माना जाता है। दीपावली का पर्व हो जाने के बाद अक्सर लोग दीये को फेंक देते हैं। अगर हम थोड़ी सर्जनात्मकता दिखाएं तो यही मिट्टी के दिये पूरे साल हमारे घर का हिस्सा बने रह सकते है।

जानिए क्या करें मिट्टी के दियों का

दीपावली पर इस्तेमाल किये जाने वाले मिट्टी के दिये को फेंके नहीं। इनका इस्तेमाल हम अपने पूजा घर में पूजा करते समय, भगवान की आरती करते समय भी कर सकते हैं, जो पूरे वर्ष हमारे मंदिर के हिस्से बने रह सकते हैं। मिट्टी के दिये को हम अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए घर की सजावट में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, मिट्टी के दिये कि लटकन, बंदनवार, घर के गेट पर झालर बना कर टांग भी सकते हैं।

बच्चे भी कर सकते हैं इस्तेमाल

मिट्टी के दियों का इस्तेमाल बच्चे अपने स्कूल के स्क्रैप वर्क , खेलने में भी कर सकते हैं। बच्चों में क्रिएटिविटी डेवलप करने के लिए बच्चों को इसके इस्तेमाल के तरीके , सजावट का आइडिया डेवलप करने में मदद मिलेगी। बच्चे दिये को डेकोरेट कर अपने पढ़ने वाली जगह के पास भी रख सकते है जिससे बच्चों में सर्जनात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरणा भी मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading