Dhanteras 2023 – जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त – किसकी करें पूजा अर्चना – क्यों जलाया जाता है दीपक
धनतेरस – धनतेरस के दिन किसकी उपासना से घर में होती है धन वर्षा – इस शुभ घड़ी में करें खरीदारी – घर पर लाएं लक्ष्मी गणेश
UP Desk – धनतेरस यानी धनत्रयोदशी अथार्त आज के दिन आपके घर धन की वर्षा होगी। क्योंकि धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देवता और धन्वंतरि भगवान तीनों एक साथ कृपा बरसाने के लिए आपके घर में आते हैं। बस उनकी उपासना का समय और विधि का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। जिसकी जानकारी होना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस लिए आज हम आपको धनतेरस के शुभ मुहूर्त और विधि बताने जा रहे हैं। बने रहिये हमारे साथ।
इनकी करें पूजा देहरी पर जलाएं दीपक
दीपावली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। जिसे हिन्दू धर्म में एक विशेष महत्व दिया गया है। आज के दिन माता लक्ष्मी जी के साथ कुबेर देवता और धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना की जाती है। आज के दिन घर की देहरी पर दीपक जलाया जाता है। जो एक विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि हम माता लक्ष्मी के साथ कुबेर और धन्वंतरि भगवान का आव्हाहन कर रहे होते हैं।
खरीदारी करना होता है शुभ
हिन्दू पंचांग के अनुसार धनतेरस का योग कृष्णपक्ष की त्रोयदशी पर पड़ता है। जिसे धनतेरसके रूप में मनाते हैं। आज के दिन घर में लक्ष्मी गणेश जी के साथ बर्तन, सोने चांदी के आभूषण खरीदना सबसे शुभ माना गया है।
जानिए शुभ मुहूर्त
वर्ष 2023 यानी 10 नवंबर (आज) धनतेरस का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रहा है और यह समय 11 नवंबर यानी दूसरा दिन 01 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा।