Deepawali 2023 – CM Yogi ने प्रदेश की जनता को दी दीपावली की शुभमनाएं – कहा हर घर होगा रौशन
दीपावली 2023 – मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को दी दिवाली की बधाई – पढ़िए अपने संदेश में क्या लिखा जनता के नाम
UP Desk – उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भगवान श्री राम और दीपावली के पर्व के प्रति जागरूक किया है। साथ ही सभी के लिए मंगलकामना भी की है।
पढ़िए सीएम का सन्देश
सीएम योगी ने अपने संदेश में लिखा है कि दीपावली का पर्व भारत के सनातन धर्म की परंपरा का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम अपने 14 वर्षों के वनवास अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मरति स्वरुप आज से हजारों वर्ष पहले भारतवर्ष में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने – अपने घरों को करके इस पर्व प्रारम्भ किया था।
आगे पढ़िए
यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को दीपोत्सव के आयोजन के माध्यम से पुन प्रतिष्ठित कर सम्पूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।