कानपुर से वायरल हुई कांग्रेसी नेता की दबंगई – वीडियो में कर रहे हैं बेरहमी से पिटाई
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News Viral – उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वायरल वीडियो को देखने के बाद न केवल दबंगई की दांस्ता देखने को मिल रही है बल्कि उस कांग्रेसी नेता का असली चेहरा सबके सामने उजागर हो रहा है जो जनता को अपना सेवक बताते देखे जाते हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पहले यानी सोमवार की रात्रि का है जिसे सोशल मीडिया में बुधवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वायरल किया गया है। फिलहाल अभी तक की गई जानकारी के मुताबिक पिटाई के शिकार युवकों ने संबंधित थाने में शिकायती प्रार्थना पत्र तो दिया है लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई को अंजाम नही दिया गया है।
पढ़िए वायरल का सच
बुधवार की सुबह अचानक सोशल मीडिया पर एक चौवालीस सेकंड का वीडियो वायरल होने लगा। जिसमे देखा गया कि कुछ लोग एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। जिसमे से पीटने वालों में से दो ने सफेद पोश पोशाक पहन रखी थी। तभी कुछ देर बाद जब पड़ताल शुरू की गई तो मालूम हुआ कि वायरल वीडियो कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र का है। जहां के इफ्तिखाराबाद की सड़क पर इस पिटाई की वारदात को अंजाम दिया गया। वायरल करने वाले शख्स ने यह भी लिखित तौर पर वायरल किया कि वीडियो में जो सफेद पोश दो लोगों में एक व्यक्ति जो युवक की पिटाई कर रहा है वह क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता जावेद उस्मानी हैं साथ में उनके समर्थक हैं, जो मीनू टायर वाले के भतीजे की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे।
क्या अब होगी कार्रवाई
आगे की जानकारी के अनुसार पिटाई के शिकार युवक ने बेकनगंज थाने में कांग्रेसी नेता जावेद उस्मानी और उसके समर्थकों के खिलाफ मारपीट किए जाने का शिकायती प्रार्थना पत्र तो दिया गया लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते बीती रात किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते इस वीडियो को वायरल करते हुए पुख्ता जानकारी की सूचना सब तक पहुंचाने का कार्य किया गया हो, ऐसा प्रतीत हो रहा है। अब देखना यह है कि क्या पिटाई के आरोपियों के खिलाफ कमिश्नर पुलिस कोई एक्शन लेती है या फिर वायरल वीडियो सिर्फ वायरल होने की सीमा तक सीमित बना रहेगा।