कमिश्नर पुलिस का अभियान हो रहा सफल – खाकी की गिरफ्त में आया ब्लैकमेलर और दुष्कर्मी
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर में इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान छिड़ा हुआ है। जिसके चलते मादक पदार्थ और महिला अपराध को लेकर कमिश्नर पुलिस की सक्रियता सबसे अधिक देखने को मिल रही है। कुछ इसी के चलते कमिश्नर पुलिस की टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो एक युवती को ब्लैकमेल करने के साथ दुष्कर्म किया करता था।
आरोपी गया सलाखों के पीछे
कानपुर में एक युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बताते चलें कि शिवली का रहने वाला अनिल कुमार यादव ने एक युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी तभी मुखबिर ने सटीक सूचना दी। जिसके बाद नवाबगंज थाने की पुलिस ने आरोपी अनिल को केसा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी अनिल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।