IMG_20241001_174857

#image_title

Kanpur news,:कानपुर के डीबीएस कॉलेज में शिक्षक-शिक्षा विभाग में छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर शुभम यादव एवं उपाध्यक्ष पद पर रिंकू यादव निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर मानसी वर्मा, सचिव पद पर महेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया एवं प्राचार्य प्रो अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके द्वारा इन्हें शपथ दिलाई गई। अपने सम्बोधन में प्राचार्य ने निर्वाचित पदाधिकारियों से महाविद्यालय में शौक्षिक- सांस्कृतिक परिवेश की बेहतरी हेतु सदैव सक्रिय बने रहने की अपील की।विभागाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार उपाध्याय ने छात्रों से इस चुनावी प्रक्रिया द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रक्रियाओं को समझने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता हेतु अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की जरूरत जताई गई।

डी बी एस कालेज में छात्र परिषद के गठन के दौरान मौजूद शिक्षक गण।

मौजूद रहे चुनाव अधिकारी

चुनाव संचालन समिति के चुनाव अधिकारी डॉ अनुज कुमार वर्मा के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया कराई गई ।इस अवसर पर विभाग की प्रो अलका सक्सेना, डॉ.नीलम श्रीवास्तव, डॉ.ममता सिंह, डॉ.पंकज अस्थाना, डॉ.दीपाली द्विवेदी,डॉ. बिंदु रानी, डॉ आशीष मिश्रा, डॉ सलिला सिंह, डॉ ब्रजेंद्र सिंह डॉ ज्योति सिन्हा, डॉ किरन, डॉ कृष्णकांत, डॉ अर्चना दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading