“प्रतापगढ़” के तीन “रेलवे स्टेशन” का बदला “नाम” – जानिए क्या है नया नाम
उत्तर मध्य रेलवे विभाग ने अपनी एक अधिसूचना जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के तीन रेलवे स्टेशनों का नाम बदल दिया है। जिसके चलते जिन रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है। उनको अब हिन्दू देवी देवताओं के नाम से पुकारा जाएगा। नवरात्रों से पहले लिए गए इस अहम फैसले को हिन्दू आस्था से ओत प्रोत देखा जा रहा है। जिसकी घोषणा होते ही रेलवे स्टेशन पर पुराने नाम को उतारकर नए नाम के लेखन का कार्य भी शुरू किया जा चुका है। जल्द ही बदले गए नाम वाले स्टेशन की हर एक टिकट से लेकर बोर्ड लिखापढ़ी नए नाम से देखने को मिलेगी।
मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन का कोड MBDP, मां चंद्रिका देवी धाम अंतू का कोड MCDA और शनिदेव धाम बिशनाथगंज SBTJ होगा। कोड बनने के बाद ही नाम बदलने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।