Breaking News – यूपी के कानपुर से आई बड़ी खबर, फिर से निकला रैगिंग का भूत

0
7
ब्रेकिंग न्यूज – सीएसए विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस की टीम, एफआईआर हुई दर्ज 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 
 
Breaking News – उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां के चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में फिर से रैगिंग किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पीड़ित स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। 
 
करियर को लेकर नहीं बता सकेंगे पीड़ित और आरोपी छात्र का नाम
 
पूरे मामले की खुलकर बात करें तो चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में पढ़ने वाले एक जूनियर क्लास के छात्र का आरोप है कि हॉस्टल में रहने वाले सीनियर छात्रों ने उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए चॉक से हमला किया था साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है। 
 
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 
 
रैगिंग के शिकार छात्र के शिकायती पत्र के आधार पर नवाबगंज थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और प्रथम दृष्टया इसे रैगिंग की वारदात मानते हुए अपनी जांच प्रारम्भ कर दी है। 
 
कॉलेज में तीन सदस्यीय टीम गठित
 
रैगिंग के इस मामले में जहां पुलिस ने अपनी जांच शुरू की है वहीं  चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की तरफ से तीन सदस्यों की टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की तहकीकात करेगी। 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading