Breaking News – कानपुर के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग – पास पड़ोस के घरों में मची अफरा तफरी

0
20231113_121008
ब्रेकिंग न्यूज – इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग से कर्रही इलाके में मची अफरा तफरी – पास पड़ोस के घरों तक उठ रही लपट 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Breaking News – यूपी के कानपुर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है कि बर्रा थाना क्षेत्र के कर्रही इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लगी हुई है। जिसका रूप इतना विकराल है कि आग की लपटों ने आस पास के घरों को भी दहशत में डाल रखा है। जिसे देखते हुए पास पड़ोस के घरों में रहने वाले लोग सड़कों पर आ चुके हैं। 
 
दहशत में लोग 
आपको बताते चलें कि यह आग कर्रही इलाके के संघर्ष नगर मोहल्ले में लगी हुई है जहां कटियार इलेक्ट्रॉनिक के नाम से गोदाम है जिसमे अज्ञात कारणों की वजह से भीषण आग लगी हुई है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर बर्रा थाने का पुलिस बल मौजूद है और फायर जवानों का प्रयास जारी है कि आग पर किसी तरह कंट्रोल किया जा सके। 
 
आवासीय क्षेत्र में बना है गोदाम
आवासीय क्षेत्र में बने हुए गोदाम में लगी आग के कारण आग पर काबू पाना थोड़ा मुश्किल जरूर है लेकिन फायर के जवानों द्वारा पूरी कोशिस जारी है कि आग पर काबू पाया जा सकेगा।  फ़िलहाल खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का कार्य जारी था। इसी के साथ इलाकाई लोगों में कुछ वक्त के निराशा जरूर आई थी जब मौके पर पहुंची  गाडी स्टार्ट ही नहीं हो रही थी लेकिन कुछ देर बाद जैसे ही आग को बुझाने का काम किया गया तो लोगों ने कुछ बहुत राहत की सांस ली।  

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading