Bollywood के Jolly LLB 3 अक्षय कुमार ने कानपुर के Jolly LLB से की मुलाकात, पुलिस कमिश्नर ने दिया बुके

0
74abebb3-81a5-4e03-9b30-c3b4c6c065cf

कानपुर। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला सोमवार को कानपुर पहुंचे। अवसर था बहुचर्चित फिल्म जॉली एलएलबी 3 के ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन कार्यक्रम का। कानपुर एयरपोर्ट पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, बार एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष इन्दीवर बाजपेयी, महामंत्री अमित कुमार, लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश वर्मा और महामंत्री राजीव यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आगामी फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम को और भी खास बनाने के लिए उसी दिन रेव-3 मॉल में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन का आयोजन किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और फिल्म के कलाकारों का उत्साह देखने लायक रहा। इस मौके पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने अपने कानपुर आने पर खुशी जाहिर की और दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म को भरपूर प्यार दें।

गौरतलब है कि जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। वहीं सौरभ शुक्ला एक बार फिर अपने मशहूर किरदार जज की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा गया।

अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं

इसके अतिरिक्त, कानपुर के अधिवक्ताओं ने भी फिल्म टीम से विशेष भेंट की। बार और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म जॉली एलएलबी सीरीज़ वकीलों के संघर्ष और न्याय व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दों को मज़ेदार अंदाज में दर्शाती है। इसी कारण कानपुर की बार से जुड़े लोग भी फिल्म की सफलता की कामना कर रहे हैं।

पुलिस आयुक्त ने कहा कानपुर के लिए गर्व की बात 

इस दौरान पुलिस आयुक्त ने भी कहा कि कानपुर जैसे शहर में फिल्म का प्रमोशन होना गर्व की बात है और इससे शहर की छवि और सकारात्मक रूप से निखरती है। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों के उत्साह के साथ हुआ। अब सभी की निगाहें 19 सितंबर को फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading