भाजपा पार्षद ने तोड़ी मर्यादा – गूंज उठा थप्पड़ कांड

0
कानपुर भाजपा पार्षद थप्पड़ कांड

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अभी भाजपा की महिला पार्षद के पति द्वारा आंख फोड़ने की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि दूसरे भाजपा पार्षद और उसके साथी के थप्पड़ कांड ने जली आग में घी डालने का काम किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा रहा है कि भाजपा पार्षद अपने समर्थकों के साथ एक दुकानदार के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हैं। सभी का गुस्सा इस तरह से परवान चढ़ा होता है कि मर्यादा को भूलते हुए पार्षद के समर्थक ने उम्र का लिहाज न रखते हुए एक बुजुर्ग के गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। फिर आगे जानिए क्या था मुख्य कारणकानपुर भाजपा पार्षद थप्पड़ कांड

सिगरेट के बदले तमाचे की सजा 

आपको बताते चलें कि जैसे ही सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो चारों तरफ चर्चा शुरू हो गई। जिसके चलते मालूम हुआ कि पूरा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का है। जहां के सनिगवां इलाके के भाजपा पार्षद भवानी शंकर अपने इलाके में घूमते हुए रात के अंधेरे में तीन साथियों के साथ एक पान मसाले की दूकान में जा पहुंचते हैं। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक युवक को जोर-जोर से गाली गलौज करने लगते हैं। तभी इस बीच भाजपा पार्षद के साथ में मौजूद एक युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति के गाल पर जोरदार तमाचा मार दिया जाता है। जिसको देख बुजुर्ग के खड़ा युवक बीच बचाव करने का प्रयास करता है, तो भाजपा पार्षद भवानी शंकर अपना आपा खोते हुए युवक को धक्का मुक्की करने लगते है और देख लेने की धमकी देते हुए गली गलौज की जाती है। इस दौरान भाजपा पार्षद और उसके समर्थकों को यह नहीं मालूम था कि जिस वक्त वह सभी अपनी दबंगई का नाच खेल रहे थे उस वक्त कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी इस गुंडागर्दी को अपने मोबाइल फोन के कैमरे से रिकार्ड कर रहा था, साथ ही वीडियो को वायरल करते समय पूरे मामले की वजह एक सिगरेट के पैसे मांगने को बताया गया है।

सत्ता की हनक या फिर गुंडागर्दी 

कानपुर में हुए आँख फोड़ने के मामले के बाद अब भाजपा पार्षद की इस गुंडागर्दी को लेकर कहीं न कहीं पार्टी की क्षवि का सीधा असर जनता पर पड़ रहा है, लेकिन इन्हे नहीं मालूम है कि जिस पार्टी में रहकर वह अपना भविष्य तय कर रहे हैं उसकी उत्तर प्रदेश के अंदर कमान योगी सरकार के हाथ में है। जिनका सख्त रवैय्या ऐसे लोगों के खिलाफ रहता है। जिसका उदहारण आँख फोड़ने वाले भाजपा की महिला पार्षद के पति पर हुई कानूनी कार्रवाई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading