नहीं रहे बिशन सिंह बेदी – भारतीय क्रिकेट की दुनिया में फैली शोक की लहर – जाने जीवन परिचय

0
20231023_234434

Desk खेल जगत – क्रिकेट जगत और देश के लिए शोक की खबर है कि क्रिकेट की दुनिया में अपने बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग  बेताज बादशाह बिशन सिंह बेदी अब इस दुनिया में नहीं हैं। क्योंकि वो हम सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। जिसके चलते पूरे भारत सहित खेल जगत में शोक की लहर है। बिशन सिंह बेदी भारत की क्रिकेट टीम में कप्तान की मेजबानी भी बखूबी निभा चुके थे। बीते सोमवार के दिन उनका निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते आज उनके निवास पर लोगों के आने की भीड़ लगी हुई है। 

 
शोक की लहर

 
वन डे क्रिकेट वर्ल्ड कप के बीच बिशन सिंह बेदी के निधन की खबर ने सम्पूर्ण भारत में शोक ला दिया है। बिशन सिंह बेदी ने अपने जीवन काल में भारत के लिए खेल कर अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। वह अपने बाएं हाथ से स्पिन बॉलिंग के लिए मशहूर थे। बिशन सिंह बेदी जी ने भारत की तरफ से कई मैच खेले। 
 
जानिए कहां हुआ था जन्म और कैरियर के कुछ पल  
 
  • बिशन सिंह बेदी जी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ था। 
 
  • बिशन जी के परिवार में पत्नी अंजू और बेटा अंगद और बेटी नेहा है।  
 
  • बिशन जी ने 1966 से वर्ष 1979 तक भारत के लिए टेस्ट मैच खेले। 
 
  • बिशन सिंह बेदी ने कुल 22 टेस्ट मैच में भारत की क्रिकेट के लिए कप्तानी की। 
 
  • बिशन जी ने 67 टेस्ट मैच में 266 विकेट लिए थे। 
 
  • बिशन जी ने 1560 विकेट के साथ अपना पहला क्रिकेट सफर समाप्त किया था। 
 
  • बिशन जी राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे थे  
 
  • बिशन जी मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे स्पिनर के गुरु थे। 
 
  • बिशन जी ने 1960 से 1970 तक बल्लेबाजों के लिए अपनी स्पिनर बॉलिंग से लोहा मनवा लिया था। 
 
  • बिशन जी ने 14 बार पांच और एक बार 10 विकेट का रिकार्ड बनाया था। 
 
  • बिशन जी 1990 के दौरान न्यूजीलैंड और इंग्लैण्ड के दौरे के समय भारत के मैनेजर रहे थे। 
 
  • बिशन जी रिटायर होते समय सबसे अधिक टेस्ट मैच में विकेट लेने का रिकार्ड बनाया था। 
 
  • बिशन जी ने कुल 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट लिए। 
 
  • बिशन जी ने वन डे मैच 10 केले और 07 विकेट लिए। 
 
  • बिशन जी ने 370 फर्स्ट क्लास मैच खेले और 1560 विकेट लिए।  

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading