Bihar News: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की जमकर तारीफ़
मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नए वोटर को लेकर भी चर्चा की है और साथ ही ये भी कहा है कि नई वोटर जो है वो देश के लिए समर्पण बनेंगे। उन्होंने देश में हो रहे विकास कार्यों पर भी चर्चा किये।

अगले दो दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में आज स्वास्थ्य विभाग के हजारों करोड़ योजनाओं उद्घाटन करेंगे या शिलान्यास करेंगे, कल रेलवे के 70000 करोड़ के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। अगले दस दिनों में बिहार में लगभग 2 लाख करोड़ के योजनाओं की शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को औरंगाबाद और बेगूसराय की धरती पर हजारों करोड़ों की योजनाओं की सौगात देगें।
बिहार में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री एक बार फिर चुनाव के घोषणा से पहले उद्घाटन शिलान्यास के कार्यक्रम में आएंगे

तेजस्वी यादव के बारे में उन्होंने कहा यह लुटेरे हैं भ्रष्टाचार करके सत्ता पाना चाहते हैं, भाजपा पार्टी की 78 जनता दल यूनाइटेड 46 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। साथ ही जीतन राम मांझी पार्टी के चार विधायकों का भी समर्थन मिला है।
उनके पिता कहते हैं मां की पार्टी है बेटा कहता है आप की पार्टी है मैं जानता हूं लालू यादव की पार्टी माई बाप की पार्टी है, लेकिन भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के लिए जनता ही माई बाप है।
यह भी देखें
1 thought on “Bihar News: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की जमकर तारीफ़”