बिहार चुनाव 2025: सीटों का महासंग्राम, जानिए कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी आगे

0
बिहार चुनाव 2025: सीटों का महासंग्राम, जानिए कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी आगे

बिहार चुनाव 2025: सीटों का महासंग्राम, BJP और JD(U) की जबरदस्त बढ़त!

पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की सीटों का बंटवारा सामने आ गया है, और राजनीतिक रणभूमि में जैसे भूचाल आ गया हो। 243 सीटों के इस महायुद्ध में BJP और JD(U) की रणनीति ने पूरी तरह से राज्य की सियासी हवा बदल दी है। इस बार जनता की उम्मीदें, नाराजगी और जोश हर पार्टी के लिए जीत का फैसला तय करेगी।

बीजेपी और JD(U) का दबदबा

ECI के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव में 85 सीटों पर कब्जा जमा रखा है, जो किसी भी अन्य पार्टी की तुलना में सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) – JD(U) ने भी 76 सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत की है, और उनके लिए यह लड़ाई केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि बिहार में अपने राजनीतिक अस्तित्व को बनाए रखने की मुकाबला भी है।

RJD और अन्य पार्टियों की चुनौती

राल्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 33 सीटों पर अपनी ताकत दिखाई है, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – LJPRV 22 सीटों पर अपनी पकड़ बनाकर जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही है।

कांग्रेस (INC), CPI(ML)(L) जैसी पार्टियों ने 6-6 सीटों पर दावेदारी जताई है। इसके अलावा Hindustani Awam Morcha (Secular) 5 सीटों पर, Rashtriya Lok Morcha और AIMIM 3-3 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं।

सीनियर पार्टियों की तुलना में छोटे दल भी अपनी रणनीति और गठबंधन के दम पर राजनीति में अपनी जगह बना रहे हैं, जैसे CPI(M) – 2 सीटें, Vikassheel Insaan Party और BSP – 1-1 सीट।

कुल सीटों का बंटवारा

पार्टी सीटें
BJP 85
JD(U) 76
RJD 33
LJPRV 22
INC 6
CPI(ML)(L) 6
HAMS 5
RSHTLKM 3
AIMIM 3
CPI(M) 2
VSIP 1
BSP 1
कुल 243

जनता की नजरें: ये चुनाव तय करेगा भविष्य

बिहार विधानसभा का यह चुनाव राजनीतिक नाटकीयता, गठबंधनों की रणनीति और जनता की बदलती उम्मीदों का आईना है। हर सीट, हर वोट, हर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र की असली परीक्षा देने वाला है।

चाहे BJP की मजबूत पकड़ हो, JD(U) की रणनीतिक चाल, RJD की जनसंपर्क ताकत या छोटे दलों की नब्ज़ पर खेली जाने वाली राजनीति—इस बार बिहार का भविष्य जनता के हाथों में है।

जनता की उम्मीदें, दलों की राजनीति और सत्ता की लालसा—243 सीटों पर फैला यह महासंग्राम बिहार की राजनीति का नया इतिहास लिखने जा रहा है।

https://rocketpostlive.com/bihar-election-2025-nitish-kumar-hero/

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading