Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि कानपुर की कमिश्नर पुलिस में पीआरवी ड्यूटी में तैनात कुल 26 पुलिस वालों को एक साथ लाइन हाजिर कर दिया गया है जिसमे दरोगा और वो सिपाही शामिल हैं जो लगातार विगत समय से पीआरवी में तैनात होकर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। लेकिन अचानक कमिश्नर पुलिस के एडीसीपी लखन यादव ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर बड़ी हलचल मचा दी है। जारी आदेश के अनुसार लाइन हाजिर किए गए दरोगा और सिपाहियों की जगह नई तैनाती का भी आदेश जारी किया गया है। वहीं कयास लगाया जा रहा है कि इतनी बड़ी कार्रवाई के पीछे लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात रहना जान पहचान का होना माना जाता है साथ ही हाल ही में पशु तस्करी में भी इनका नाम लापरवाही के चलते उजागर हुआ था जिसके चलते क़ानूनी कार्रवाई में लापरवाही सामने आती है। कुछ इसी के चलते यह आदेश जारी किया गया हो।
जानिए पीआरवी ड्यूटी (मोटरसाइकल में तैनात) में तैनात लाइन हाजिर दरोगाओं के नाम
महेश चंद्र चकेरी, श्री पाल सिंह चकेरी, देवेंद्र सिंह चकेरी, ज्ञान सिंह महाराजपुर है। जिन्हे अपने तैनाती थाना क्षेत्र से लाइन हाजिर करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
जानिए पीआरवी ड्यूटी (मोटरसाइकल में तैनात) में तैनात लाइन हाजिर सिपाहियों के नाम
अतुल कुमार यादव चकेरी, सतीश चंद्र चकेरी, रिंकू कुमार चकेरी, प्रदीप कुमार चकेरी, सर्वेश चकेरी, मोहम्मद जसीम चकेरी, पूरन सिंह चकेरी, अवधेश कुमार चकेरी, जितेंद्र यादव चकेरी, दीनानाथ चकेरी, लोकेश कुमार चकेरी, इरजेश कुमार महाराजपुर, लक्ष्मीकांत महाराजपुर, सचिन वर्मा महाराजपुर, धीरेन्द्र सिंह महाराजपुर, महावीर सिंह महाराजपुर, अरविन्द कुमार महाराजपुर, उदय सिंह महाराजपुर, मान सिंह महाराजपुर, देवेंद्र बाबू महाराजपुर व दीपक कुमार महाराजपुर से शामिल हैं जिन्हे अपने तैनाती थाना क्षेत्र से पुलिस लाइन भेजा गया है।
अब इन दरोगाओं की हुई नवीन तैनाती
नरेश सिंह चकेरी, अभिराज सिंह चकेरी, रूप नारायण चकेरी, सुनील कुमार यादव चकेरी, राम नरेश चकेरी, प्रताप सिंह चकेरी, राम सनेही महाराजपुर, वीरेंद्र कुमार महाराजपुर को रिजर्व पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अब इन सिपाहियों की हुई नवीन तैनाती
मुनेश कुमार चकेरी, राजेश कुमार चकेरी, विकाश प्रजापति चकेरी, देशराज सिंह चकेरी, नरेश पाल चकेरी, मुकेश कुमार चकेरी, मुनेंद्र सिंह चकेरी, मिथुन राणा चकेरी, अनिल कुमार यादव महाराजपुर, विक्रम सिंह महाराजपुर, हरिओम महाराजपुर, मनोज कुमार महाराजपुर, कुंदन सरोज महाराजपुर, मुकेश कुमार महाराजपुर, राजकुमार सिंह महाराजपुर, देवेंद्र कुमार महाराजपुर, दीपक कुमार मिश्रा महाराजपुर और कांस्टेबल सूरज है जिन्हे रिजर्व पुलिस लाइन से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।