चोर माँ बेटी के आगे हाथ मलते रह गए बर्रा इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय – थाने से फरार हुईं दोनों

0
20231030_152914

रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 

 
Kanpur News – आपने आप को तेज तर्रार कहने वाले यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर को चोर माँ बेटी ने ऐसा चकमा दिया कि अब उन्हें तलाश के लिए पापड़ बेलने जैसी नौबत आन पड़ी है। हालाँकि इंस्पेक्टर के स्टॉफ की गलती जरूर है पर नेतृत्व तो थाने का उन्हीने की देखरेख में है इसलिए सेनापति की तरह हर उतार चढ़ाव की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर के सिर ही मढ़ा जाएगा। कुछ ऐसा ही हुआ कानपुर के बर्रा थाने में जहां रंगे हाथों पकड़ी गई चोर माँ बेटी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार होने में कामयाब हो चुकी हैं। 
 
यहां वारदात को दिया गया था अंजाम 
 
बेहद चौंकाने और शतिरयाना अंदाज वाला यह मामला कानपुर जिले के बर्रा थाने का है। जहां थाना क्षेत्र के कररही इलाके में स्थित दर्शन ज्वेलर्स के यहां एक माँ और बेटी रविवार के दिन पहुंची हुईं थी। जहां दोनों को चोरी के आरोप में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद शॉप के मालिक अमित गुप्ता ने बर्रा थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों माँ बेटी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पूछताछ के लिए उन्हें बैठा लिया गया। कुछ देर बाद बर्रा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय ने चोर माँ बेटी से पूछताछ शुरू की तो दोनों ने इस चोरी से पूर्व एक और ज्वैलर्स की शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने का जुर्म कबूल किया। तभी आगे की पूछताछ में इंस्पेक्टर को यह भी मालूम हुआ कि इससे पूर्व दोनों जेल भी जा चुकी हैं। इस खुलासे के बाद इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय को लगा कि शायद अभी और भी कुछ खुलासा हो सकता है। इस आधार पर दोनों माँ बेटी को फिर से बैठा दिया गया। 
 
खाकी को चकमा दे गईं माँ बेटी 
 
सोमवार की सुबह होते ही फिर से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होने जा ही रही थी कि दोनों माँ बेटी ने शौचालय जाने की अनुमति मांगने लगी। जिस पर थाने में मौजूद स्टॉफ ने उन्हें अनुमति दे दी। लेकिन पुलिस वालों को नहीं मालूम था कि दोनों किसी षड्यंत्र को रच चुकी हैं। और हुआ भी वही शौचालय जाने के बहाने निकली और मौका मिलते ही थाने से फरार हो गईं .जिसके कुछ देर बाद जब स्टाफ़ ने पहरा से देखने को कहा तो हड़कंप मच गया क्योंकि दोनों चोर माँ बेटी थाने में नहीं थी। बस क्या था पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इंस्पेक्टर से लेकर थाने में तैनात अन्य दरोगा और तेज तर्रार सिपाही माँ बेटी की तलाश में जुट गए। लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली थे। 
 
इस तरह से रंगे हाथ पकड़ी गईं थी माँ बेटी 
 
वहीं ज्वैलर्स के मालिक अमित गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिन चोर माँ बेटी को पकड़ा गया था उन्होंने अपना नाम आशा देवी बताया था और घाटमपुर का रहने वाला भी बताया था। दोनों ने बिछिया दिखाने की डिमांड की थी। जिसके आधार पर अमित ने बिछिया का बॉक्स उठाया और तौलने के बाद दोनों के हाथ में पसंद करने के लिए थमा दिया। कुछ देर बाद जब दोनों ने उस बॉक्स की वापसी की तो अमित ने फिर से तौल की और वजन कम पाया। इस पर अमित को कुछ शक हुआ और तत्काल सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो दोनों माँ बेटी ने बॉक्स से बिछिया निकालकर छिपा ली थी। इस पर अमित द्वारा बर्रा थाने में सूचना देकर दोनों को पुलिस के हवाले सौंपने का  था।      

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading