बारिश ने ढाया कहर, कच्चे मकान की दीवार गिरने से वृद्धा सहित दो की मौत, पिता-पुत्र घायल

0
IMG_20240918_151248

#image_title

कानपुर: मंगलवार की देर रात हुई तेज बारिश ने कानपुर शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी तबाही मचाई। बारिश के कारण कई कच्चे मकानों की दीवारें और छतें गिर गईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हो गए।सांढ थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्ध महिला छत के नीचे दब गई। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में एक और हादसा हुआ, जहां तेज बारिश के कारण मिट्टी से बने मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 36 वर्षीय रानी देवी, उनके पति छूना (42) और उनका 14 वर्षीय बेटा रजत दीवार के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें मलबे से निकाल कर सीएचसी बारासीरोही अस्पताल, कल्याणपुर पहुंचाया। इलाज के दौरान रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति छूना का हाथ टूट गया और रजत को मामूली चोटें आईं। दोनों का इलाज कराया जा रहा है।रानी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया और इस घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई । मौके पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर दी गई। और घटना की जानकारी एसडीएम सदर और संबंधित लेखपाल को भी दे दी।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading