“पाकिस्तान” से आकर “कानपुर” में धूम मचा रही है “बन्नू बिरादरी” – कमाल की होगी “आसमानी” आतिशबाजी
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – पाकिस्तान के पेशावर में रामलीला के मंचन से धूम मचाने वाली बन्नू बिरादरी महासभा अब कानपुर में धूम मचाने जा रही है। विगत 40 वर्षों से रामलीला का आयोजन करने वाली बन्नू बिरादरी कानपुर के मोतीझील में रामलीला का मंचन और रावण पुतला दहन का आयोजन कर रही है। इस संबंध में बन्नू बिरादरी के पदाधिकारियों ने कानपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुय्रे बताया कि इस वर्ष रावण दहन के दिन आसमानी आतिशबाजी को भी की जाएगी।
आसमानी आतिशबाजी मोहे गी मन
युवा बन्नू बिरादरी के प्रधान महेश भाटिया ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उनकी बन्नू बिरादरी पूरे पाकिस्तान में पेशावर से लेकर नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर प्रोविएंस तक रामलीला का आयोजन जबरदस्त तरीके से करती चली आ रही थी। लेकिन बंटवारे के बाद हमें पाकिस्तान छोड़कर भारत आने का सौभाग्य मिला। तो बन्नू बिरादरी ने आपस में बैठक करते हुए इस बात का निर्णय लिया कि हम भारत की धरती पर रहकर भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित लीला का मंचन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि हालां शुरुआती दौर में कानपुर और आसपास में स्थापित होने पर रामलीला का आयोजन मुश्किल था। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरा, बिरादरी में खुद को रामलीला के मंचन में पूरी तरह से ढाल लिया। प्रधान महेश भाटिया बताते है कि हमारे इस आयोजन का मुख्य आकर्षण यही रहता है कि हम अपनी ही बिरादरी के लोगों को रामलीला के पात्र के रूप मे पेश करते है न कि पेशेवर कलाकारों को आमंत्रित करते है। आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दशमी यानी दशहरा के दिन रावण दहन का आयोजन देखने योग्य होगा। जिसमे आसमानी आतिशबाजी कानपुर वासियों के मन को मोह लेगी।