BANDA NEWS: बांदा की मरौली खदान खंड 5 में टूटे एनजीटी के सारे नियम, खनिज अधिकारी पर खड़े हुए सवालिया निशान

0
IMG-20240115-WA0006

बांदा की मरौली खदान खंड 5 में टूटे एनजीटी के सारे नियम, खनिज अधिकारी पर खड़े हुए सवालिया निशान

साड़ी बालू खदान खंड 60 से फिर मिली अवैध खनन की सूचना

खनिज अधिकारी ने कहा सूचना मिली है करेंगे जांच

बांदा की मरौली खदान खंड संख्या 5 में लगातार खदान संचालक नियमों को ताप पर रखकर खनन कर रहे हैं। प्रतिबंध पोकलैंड मशीनों से लगातार खनन किया जा रहा है। वही यह मशीन है कुएं जैसे बड़े-बड़े गड्ढे कर रही हैं जो आगे चलकर ग्रामीणों और जानवरों की मौत का सबक बनेंगे वहीं यह मशीन अधिक गहराई तक खनन कर जलीय जीवों को भी आहत कर रहे हैं। वहीं सूत्रों से जानकारी मिली है की यह लोग रात में भी खनन करते हैं और ओवरलोड ट्रक की भी निकासी साथ ही अवैध परिवहन को भी अंजाम देते हैं। इसके पहले जांच में अवैध परिवहन और अवैध खनन पकड़ा भी गया है वहीं दूसरी तरफ साड़ी बालू खदान खंड संख्या 60 से भी अवैध खनन की सूचना मिली है। इस खदान में भी अवैध खनन की खबरे सामने आई थी जिसके पश्चात एसडीएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खदान में जुर्माना तो लगाया ही था साथ ही ड्यूटी सही से न निभाने वाले तीन हुक्मरानों को सस्पेंड भी कर दिया था।
BANDA NEWS: बांदा डीएम की निगेहबंदी हुई फेल, मरौली बालू खदान खंड 5 में हो रहा अवैध खनन का शक्ति प्रदर्शनआपको बता दे हाल ही में मटौंध थाना अंतर्गत मरौली बालू खदान खंड संख्या 5 से अवैध खनन की तस्वीर सामने आई है जहां एक नंबर का पट्टा तो है लेकिन खनन के किसी भी नियम का पालन नहीं किया जा रहा प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों से नदी का सीना तार तार किया जा रहा है इतना ही नहीं 3 मी की गहराई से कहीं ज्यादा गहराई तक के बड़े-बड़े गड्ढे किए जा रहे हैं जिसमें पानी भर जाने पर अगर कोई जीव बच्चा है मानव हो या जानवर गिर गया तो उसकी मौत निश्चित ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी है इसके बावजूद यहां इस तरह के खनन को अंजाम दिया जा रहा है वही जिम्मेदार अधिकारी आंखों में पट्टी बांधकर बैठे हैं जो इन पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है इतना ही नहीं सूत्रों के हवाले से यह भी खबर मिली है की दिन से ज्यादा खनन रात की अंधेरे में किया जाता है जो की बिल्कुल प्रतिबंधित है नियम यह है कि अगर रात में खनन किया जाए तो दिन जैसा उजाला होना चाहिए ताकि नदी में मौजूद किसी भी जीव जंतु को खतरा न हो पर यहां की बालू खदानों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है इसके बावजूद खनन किया जाता है वही रात के अंधेरे में ओवरलोड सहित अवैध परिवहन भी किया जाता है जो की जांच में कई बार पकड़ा भी गया है। वहीं दूसरी तरफ पैलानी थाना अंतर्गत साड़ी बालू खदान खंड संख्या 60 से भी नियम विरुद्ध खनन की सूचना मिल रही है इस खदान में भी बीते दिनों अवैध खनन पाया गया था इसके बाद पैलानी एसडीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खदान संचालक पर भारी जुर्माना लगाया था और ड्यूटी में तैनात लेखपाल एक पुलिसकर्मी सहित राजस्व निरीक्षक पर शिथिलता बरतने की कार्रवाई की थी। लेकिन इसके बाद फिर वही आलम है मानो इन्हें मनमाने ढंग से खनन करने की छूट दे दी गई हो। आपको बताते चले की बीते दिनों बांदा की खनिज अधिकारी पर कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर लखनऊ में बैठे उच्च अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की थी जिससे उनके कार्यकाल में एक बड़ा धब्बा लग गया है। इसके बावजूद एक बार फिर खनिज अधिकारी की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं अब देखने वाली बात होगी की इन खदानों पर लगाम लगती है या राजस्व के नाम पर इन्हें मनमानी करने की यूं ही छूट मिली रहेगी।
हालाकि इस मामले में खनिज अधिकारी से फोन पर बात की तो उन्होंने अवैध खनन की तस्वीर मांगी और जांच करने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है की जब पत्रकार बताएंगे तभी ये जांच करने जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading