Banda News : मुख्तार अंसारी मामले की जांच हुई तेज, एडीएम ने जारी किया सूचना पत्र, सिविल जज पहुंची मंडल कारागार

0
Oplus_131072

Oplus_131072

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर जेल प्रशासन पर कई आरोप लगाए गए थे जिसकी जांच प्रक्रिया अब तेज हो गई है और इसी को लेकर अपर जिला अधिकारी ने एक सूचना पत्र जारी किया है जिसमें 15 अप्रैल तक आरोप दाखिल करने का समय दिया गया है वहीं दोपहर करीब 3 बजे सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह के साथ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार मामले की जांच करने मंडल कारागार बांदा पहुंचे हैं।

Oplus_131072

आपको बताते चलें कि 28 मार्च को बांदा मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे देर शाम करीब आठ 25 पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां 9 डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन रात करीब 10:00 बजे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई जिसको लेकर परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या करने का आरोप लगाया था और न्यायालय से शिकायत की थी इसके बाद न्यायालय ने सिविल जज गरिमा सिंह को जांच अधिकारी बनाते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश किए थे इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने एक सूचना पत्र जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा की मुख्तार अंसारी मौत मामले की जांच उनके पास है और जो कोई भी साक्ष्य लिखित या मौखिक रूप से प्रस्तुत करना चाहता हो वह 15 अप्रैल 2024 तक आकर उनके कार्यकाल के दौरान मिल सकता है और प्रस्तुत कर सकता इसके कुछ घंटे बाद अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार और सिविल जज सीनियर डिवीजन गरिमा सिंह मंडल कारागार बांदा पहुंचे और जांच शुरू कर दी है इस जांच में मंडल कारागार के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading