BANDA NEWS: योगी की पुलिस का एक बार फिर चला चाबुक, दो गैंगस्टर माफियाओं की 90 लाख की संपत्ति कुर्क

0
IMG-20240204-WA0010

 

उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में दो गैंगस्टर और माफिया के आरोपियों की 90 लाख की संपत्ति ढोल नगाड़ों के साथ कुर्क की गई जो गैंग बनाकर घटना को अंजाम देते थे।

आपको बता दे जनपद के थाना अतर्रा क्षेत्र के अत्रि नगर कस्बा अतर्रा के रहने वाले अभियुक्तों पर कई संगीन धाराओं पर मुकदमा दर्ज है जिनके द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई लगभग 90 लाख रुपए की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया है। अभियुक्त शिव नरेश उर्फ राजा द्विवेदी व सौरव गुप्ता उर्फ हनुमान पर आरोप है कि यह अन्य अभियुक्तों के साथ गिरोह बनाकर लगातार अपराधिक कार्यों में संयुक्त रहकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित किया था इन पर हत्या के प्रयास हत्या मारपीट सहित गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज हैं माफिया गैंगस्टर एक्ट, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी सहित अभियोग भी दर्द है आरोपियों पर गिरोह बनाकर समाज विरोधी क्रियाकलाप करने तथा समाज में भय व्याप्त कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के संबंध में थाना अतर्रा में अभियोग दर्ज हुआ था।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading