BANDA NEWS: रोडवेज का अतिक्रमण बना जी का जंजाल, सत्ताधारियों के आगे मजबूर है पुलिस
oplus_131072
जनपद बांदा का रोडवेज परिसर राहगीरों और सवारियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ जहां सड़क किनारे खुली अवैध दुकानें रोजाना जाम का सबब बनती हैं वहीं यह दुकानें अराजक तत्त्वों का अड्डा भी बनी हुई। बड़ी बात यह है की देर रात भी यहां किसी भी सुरक्षा कर्मी की तैनाती नही है। जिसके चलते यहां शराबी अराजकतत्व आए दिन घटनाओं को अंजाम देते हैं वहीं सूत्र कहते है की यहां से एक किलोमीटर दूर पुलिस चौकी है पर वह भी सत्ताधारियों के आगे मजबूर हैं जिसके चलते यहां अपराध पनप रहा है। कोतवाली पुलिस घटनाओं पर ठोस कार्रवाई नहीं करती जिसके कारण शराबियों और अराजकतत्वों के हौसले बुलंद हैं।
आपको बता दें शहर कोतवाली अंतर्गत रोडवेज बस स्टैंड में स्थित अवैध दुकाने देर रात तक खुली रहती है जहां शराबी और अराजक तत्व रुकते हैं और अपने बैठने का ठिकाना बनाए हुए हैं आचार संहिता लागू है लोकसभा चुनाव भी जारी है इसके बावजूद जिला प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा सबसे बड़ा खतरा अपने काम से देर रात निकलने वाले राहगीरों को है जिनसे यह शराबी और अराज तत्व भिड़ जाते हैं और घटना को अंजाम देते है वही अब खतरा बस स्टैंड में रुकने वाले सवारियों को भी है क्योंकि बस स्टैंड में किसी भी सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं है। अब देखने वाली बात होगी की जिला प्रशासन इस अवैध अतिक्रमण पर ठोस कदम उठाता है या फिर सत्ताधारियों की कठपुतली बन बैठा रहता है।