BANDA NEWS: पावरफुल बालू माफिया विपुल त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगभग एक दर्जन मुकदमे हैं दर्ज

0
IMG-20240107-WA0003

लगभग दो साल से फरार नामी बालू माफिया व गैंग लीडर को आखिरकार बांदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है। खान निरीक्षक ईश्वर चंद ने सन 2021 में पट्टाधारक समेत 11 ट्रक चालक और ट्रक मालिकों पर अवैध खनन और अवैध परिवहन करने का मुकदमा दर्ज कराया था इसके पहले भी कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं जिसके बाद पुलिस जांच में विपुल त्यागी समेत 19 लोगों पर गैंगेस्ट की कार्रवाई की है। इसी कार्रवाई में विपुल त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अन्य 18 की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपको बता दे की गैंग लीडर बालू माफिया विपुल त्यागी गाजियाबाद नूर नगर सिहानी का रहने वाला है और गाजियाबाद में भी लोग इसे माफिया के नाम से जानते है। आपको बता दे आरोपी विपुल त्यागी पिछले एक दशक से बांदा में पैर जमकर बालू खनन का पट्टा लेकर असलहाधारी गुर्गों के दम पर अवैध खनन करता था । इसके खिलाफ जरर खदान में भी अवैध खनन करने का मामला दर्ज किया गया था इसके अलावा गाजियाबाद से लेकर बांदा में कई मुकदमे दर्ज हैं आपको बताते चले की इसने पैलानी थाना अंतर्गत अमलोर खदान में भी गैंग बनाकर अवैध खनन और परिवहन करना शुरू कर दिया जहां प्रशासन ने गुप्त रूप से छापेमारी की जहां से 10 गाड़ियां अवैध बालू लेकर परिवहन करती पाई गई थी और खदान में भी अवैध खनन पाया गया था जिसके बाद खान निरीक्षक ईश्वर चंद ने कुल 11अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसमे पुलिस के सामने कुल 19 नाम प्रकाश में आए जो गैंग बनाकर अवैध खनन और अवैध परिवहन के काम को अंजाम देते थे । पुलिस को तभी से इनकी तलाश थी तभी अचानक पुलिस को सूचना मिली की विपुल त्याग पैलानी में मौजूद है तभी मुखबिर की सूचना में उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया अब अन्य 18 की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading