BANDA NEWS: नाती ने अपने बाबा की गड़ासे से काटी गर्दन, शौंच क्रिया के लिए निकला था बुजुर्ग

0
IMG_20231120_162342

नाती ने अपने बाबा की गड़ासे से काटी गर्दन, शौंच क्रिया के लिए निकला था बुजुर्ग

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी नाती ने अपने ही सगे बाबा की गड़ासे से गर्दन काट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत मवई गांव का है जहां संपत्ति को लेकर अस्सी वर्षीय फुल्ला की उसी के सगे नाती ने गड़ासे से गर्दन पर हमला कर दिया जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना जैसे ही गांव में फैली तो हड़कंप का माहौल हो गया और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है की मृतक सौंच क्रिया के लिए सुबह खेतों की ओर गया था तभी सुबह करीब सात बजे इस घटना को अंजाम दिया गया।

मृतक के बेटे महाप्रसाद ने बताया की उसके पिता सुबह करीब छः बजे सौच क्रिया के लिए निकले थे जिसके बाद उसी के भाई यानी मृतक के दूसरे बेटे ने संपत्ति की लालच में पिता की हत्या कर दी।

नाती ने अपने बाबा की गड़ासे से काटी गर्दन, शौंच क्रिया के लिए निकला था बुजुर्गवहीं इसी मामले में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गवेन्द्र पाल गौतम ने बताया की मृतक अपने बड़े बेटे के साथ रहता था और उसी को अपनी संपत्ति देना चाहता था इसी बात से नाराज मृतक के दूसरे बेटे के पुत्र ने गड़ासे से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारे को हत्या में प्रयोग किए गए हत्यार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading