Banda News: मजिस्ट्रेट की गाड़ी से हुआ बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, नशे में था चालक

0

Banda News: मजिस्ट्रेट की गाड़ी से हुआ बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, नशे में था चालकउत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मजिस्ट्रेट की गाड़ी ने एक बड़े हादसे को अंजाम दे दिया जहां शराब के नसे में चालक ने कार से डीजे गाड़ी को टक्कर मार दी और सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़कर घर में घुसेड़ दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा सिविल लाइन चौकी अंतर्गत पुलिस लाइन के पास का है ।

Banda News: मजिस्ट्रेट की गाड़ी से हुआ बड़ा हादसा, कार के उड़े परखच्चे, नशे में था चालक प्रत्यक्षदर्शी रोहित विश्वकर्मा और लल्लन चौरसिया ने बताया की मजिस्ट्रेट की गाड़ी तेज रफ्तार में आई और डीजे में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़ते हुए घुस गई। जिसके चलते दो डीजे कर्मी घायल हो गए और लाखों का नुकसान हो गया वहीं गलीमत रही की मकान में सो रहे लोग बाल बाल बच गए पर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उन्होंने बताया की ड्रावर शराब के नशे में था जिसने एक बनयान पहन रखी थी और सफी लपेटे था। मजिस्ट्रेट की गाड़ी में ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। इस हादसे में ड्राइवर सही सलामत बच गया और मौका पाकर मौके से फरार हो गया। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ इस कारण एक दर्दनाक हादसा होते होते बच गया।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading