BANDA NEWS: एक दर्जन से ज्यादा किसानों की जमीनों पर कूदे माफियाओं के मशीनी राक्षस

0
IMG_20231206_184724

किसानों के साथ हो रहा अत्याचार, प्रशासन निभा रहा माफियाओं का साथ

खनिज अधिकारी के संरक्षण में अवैध खनन जोरों पर

एक दर्जन से ज्यादा किसानों की जमीनों पर कूदे माफियाओं के मशीनी राक्षस

जिलाधिकारी की सख्ती और कार्रवाई के बाद भी खनिज अधिकारी माफियाओं से निभा रहे रिश्तेदारी

एक दर्जन से ज्यादा किसानों की जमीनों पर कूदे माफियाओं के मशीनी राक्षसबांदा जिले के मरौली गांव में बालू माफियाओं का कहर जारी है और किसानों के साथ अत्याचार भी जारी है अन्नदाता अपनी जमीन बचाने के लिए कड़कड़ाती ठंड में खेत में ही रात गुजारने को मजबूर है। वहीं राजस्व विभाग के हुक्मरान और खनिज अधिकारी बालू माफियाओं के पक्षधर बने हुए हैं। अन्नदाताओं के साथ दोगला व्यवहार किया जा रहा है।

एक दर्जन से ज्यादा किसानों की जमीनों पर कूदे माफियाओं के मशीनी राक्षस
पूरा मामला मटौध थाना अन्तर्गत मरौली गांव का है जहां केन नदी घाट में मरौली खंड पांच के नाम का पट्टा हुआ है। फर्म का नाम डेस्कोन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और पट्टेधारक का नाम संजीव कुमार गुप्ता है। इस खदान वो बालू माफिया भी सामिल बताए जा रहे हैं जो सीबीआई और ईडी की रडार में हैं। इस खदान में विगत दिनों जिलाधिकारी के आदेश पर अवैध खनन और अवैध परिवहन को लेकर कार्रवाई भी हो चुकी है और लाखों का जुरबाना लगाया जा चुका है इसके बावजूद इनके हौसले बुलंद हैं। तभी तो एक दर्जन से ज्यादा किसानों के ऊपर अत्याचार किया जा रहा और उनकी जमीन से बालू खोदी जा रही जिसके चलते किसानों को इस ठंड में सारी रात खेत पर ही गुजारनी पड़ रही है। पीड़ित किसान बरदानी, रामकृपाल और जग्गू ने बताया की बालू माफिया उनकी बिना इजाजत के उनकी जमीन से बालू खोद रहे हैं विरोध करने पर धमकाते हैं यहां दिन रात पोकलैंड मशीनों से अवैध खनन किया जाता है विरोध करने पर किसानों को धमकाया जाता है इस कारण उन्हें रात भर खेत में ही सोना पड़ता है वहीं उन्होंने बताया की लेखपाल और कुछ अधिकारी नाप करने आए थे और नाप कर बिना कुछ बताए दो दिन का समय देकर खदान वालों के साथ चले गए। इसकी जानकारी जब हमने तहसील आकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार से ली तो उन्होंने कहा की इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है वहीं लेखपाल से फोन पर बात की तो उसने कहा रूटीन चेकिंग में आए हैं जबकि हमारे पास नाप करने का वीडियो मौजूद है। इससे यह जाहिर हो रहा है की लेखपाल और उनके साथ गई टीम माफियाओं का साथ निभाने पहुंची थी। अब देखने वाली बात होगी की जनहित में काम करने वाली और अवैध खनन की सख्ती से खिलाफत करने वाली जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल इस मामले में क्या कार्रवाई करती हैं।
पीड़ित किसान बरदानी
पीड़ित किसान रामकृपाल
पीड़ित किसान जग्गू

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading