Banda News: एबीवीपी के छात्रों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फूंका पुतला, महामहिम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बांदा के दर्जनों छात्र इकट्ठा हुए और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका छात्र पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में अपराधियों को संरक्षण देने और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा है।
आपको बता दे की पूरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक साथ हाथों में बैनर लेकर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और उनके खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा इसी कड़ी में बांदा में भी दर्जनों छात्र हाथों में बैनर लेकर सड़कों पर निकले और संदेश खली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आक्रोश जताया और कचहरी चौराहे पर ममता बनर्जी का पुतला फोन का इसके बाद नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा और ममता बनर्जी की सरकार पर कार्रवाई की मांग की।