BANDA NEWS: दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

0
Screenshot_2023-12-01-23-13-22-08_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

जूते चप्पल की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग पचास हजार नगदी और दस से 15 लाख का सामान जलकर खाक

बांदा जनपद के बबेरू कस्बे में बीती शाम एक जूता चप्पल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान के अंदर रख जूता चप्पल बेल्ट किताब सहित सब कुछ जलकर खाक हो गया।

मामला बबेरू कस्बे के औगासी रोड रावण मैदान के पास का है जहां के रहने वाले जितेंद्र कुमार पुत्र केदारनाथ निवासी सुंदर कुआ जिनकी दुकान रावण मैदान ओगासी रोड पर जे के फुटवियर के नाम से है जो अपनी दुकान लगभग शाम को सात बजे बंद करके घर चले गए थे। जब मोहल्ले के लोगों ने दुकान के अंदर आग जलते हुए देखा तो तुरंत दुकान मालिक को फोन किया जैसे ही दुकानदार को मालूम हुआ उसने तुरंत फायर विग्रेड मशीन को फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। मोहल्ले के लोगों ने नालियों का पानी बाल्टी में भरकर फेंका तब जाकर आग पर काबू पाया गया वहीं दुकान का सामान पूरा जलकर खाक हो गया। वही देखा गया फायर विग्रेड मशीन को लेकर लोग काफ़ी आक्रोश में थे ।

इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading