Banda News: दुकान में लगी आग बुझाते समय जिंदा जला युवक, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

0
Screenshot_2024-02-11-10-37-12-50_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक किराना की दुकान में आग लग गई जिसमे बैठे यूवक ने आग बुझाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और जिंदा जल गया । पुलिस ने आग में झुलसे यूवक को अस्पताल पहुंचाया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दे पूरा मामला बबेरू थाना अंतर्गत भदेहदू गांव का है जहां किसन मौर्या की दुकान में उस समय अचानक आग लग गई जब वह दुकान में बैठा हुआ था आग देखकर कर दुकान मालिक किसन घबरा गया और पहले दुकान के बाहर भागा जिससे काउंटर गिर गया जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया जिसे बुझाने के लिए यूवक ने अपनी जान की बाजी लगा दी और वह आग की चपेट में आ गया आग इतनी विकराल थी की चाह कर भी ग्रामीण दुकान में न घुस सके इस दौरान युवक बुरी तरह झुलस गया जब तक पुलिस और फायर बिग्रेड गाड़ी पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने झुलसे यूवक को अस्पताल भेजा जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जिसका पंचनामा भरकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading