BANDA NEWS: बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने सामने से मारी टक्कर बाइक सवार वृद्ध की हुई मौत एक युवक घायल

0
IMG_20231129_102720

बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने सामने से मारी टक्कर बाइक सवार वृद्ध की हुई मौत एक युवक घायल

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुगरेहली मोड़ के पास है। बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक में सवार एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जुगरेहली मोड़ के पास का है। जहां पर बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले राजबहादुर साहू पुत्र स्वा.राम मनोहर साहू उम्र करीब 65 वर्ष, यह गांव के ही कयूम पुत्र शराफत अली उम्र 20 वर्ष के साथ रविवार को किसी काम को लेकर बांदा गया हुआ था। और काम करने के बाद बांदा से शाम को बाइक में सवार होकर दोनो लोग अपने गांव हरदौली जा रहे थे, तभी जुगरेहली मोड के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया और मौके से फरार हो गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया, मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद राज बहादुर साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक कयूम का प्राथमिक उपचार करने के बाद सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल रिफर कर दिया है। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही टक्कर मारने वाले अज्ञात ट्रक की पुलिस तलाश में जुट गई है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading