BANDA News: आशा भर्ती में घूष लेने का वीडियो हुआ वायरल

0
Screenshot_2023-12-05-11-09-05-19_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

आशा भर्ती में घूष लेने का वीडियो हुआ वायरल

जनपद में एक वीडियो रिश्वत लेते हुए तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आशा भर्ती के नाम पर रिश्वत ली जा रही है अधिकारियों का नाम लेकर रकम उन तक पहुंचाने की बात भी कर रहा है और यह काम काफी लंबे समय से करने की बात भी वीडियो में कही है वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं

आपको बता दे कि पूरा मामला बांदा जनपद के तिंदवारी में बने पीएचसी का है जहां पर पीएचसी में एक तैनात कर्मचारी का आशा भारती के नाम पर रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया में वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो लगभग डेढ़ मिनट का है जिसमें वीडियो में बताया जा रहा है कि हेल्थ सुपरवाइजर रिश्वत की रकम को स्वास्थ्य विभाग के बड़े-बड़े अधिकारियों का नाम लेकर उन तक पहुंचाने की बात कर रहा है वीडियो में साफ यह भी सुना जा सकता है कि यह काम काफी लंबे समय से चल रहा है वही आपको बताते चलें कि पिछले साल भी आशा भारती के नाम पर तिंवरी पीएचसी में प्रवाहित चिकित्सा अधिकारी का रिश्वत लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कार्यवाही के नाम पर प्रभावित चिकित्सा अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया था और वही 1 साल बाद फिर से तिंदवारी का वीडियो वायरल हुआ है वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल रहा कि यह वीडियो घर में बनाया हुआ है या फिर पीएचसी सेंटर में। कर्मचारियों को बुलाया गया है और जांच की जा रही है

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading