Ayodhya’s Yogi Cabinet Meeting – योगी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई संपन्न – 14 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

0
20231109_151129
अयोध्या समाचार – योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला – अयोध्या तीर्थ विकास परिषद् का हुआ गठन 
 
UP News Desk – देश के सबसे बड़े मुकाम यानी यूपी के अयोध्या में श्री राम मंदिर में राम लला के स्वागत के लिए चल रहीं तैयारियों को गुरुवार के दिन बड़ा फैसला लिया गया। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित कैबिनेट बैठक को संपन्न किया गया। बैठक में 14 नए प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई है। यह फैसला स्वयं योगी आदित्यनाथ द्वारा मंजूर किया गया है। 
 
बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह अयोध्या के राम कथा पार्क पहुंच गए थे। जिनके साथ साथ बैठक में शामिल होने वाले समस्त लोग भी उपस्थित थे। सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी में दर्शन करते हुए पूजा अर्चना की और फिर रामलला के दरबार पहुंचे हुए थे। 
 
इस 14 प्रस्तावों पर सीएम ने दी मंजूरी 
 
  • अयोध्या तीर्थ स्थान परिषद को मंजूरी प्रदान की गई। 
  •  
  • अयोध्या के माझा जमथरा गांव में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • इनलैंड वाटर वे प्राधिकरण के गठन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

  • मां पाटेश्वरी देवी पाटन विकास परिषद गठन को मंजूरी दी गई।

  • मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन को मंजूरी प्रदान की गई।

  • अयोध्या शोध संस्थान को अंतरराष्ट्रीय रामायण वैदिक शोध संस्थान के रूप में विस्तारित करके स्थापित करने की मंजूरीदी गई।

  • हाथरस में दाऊजी लक्खी मेला को प्रांतिकरण करने का निर्णय लिया गया साथ ही अयोध्या के सभी मेलो को प्रांतीय करण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • बुलंदशहर में गंगा मेला का प्रांतीयकरण व बनारस में देव दीपावली आयोजन का प्रांतीयकरण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
  • प्रदेश मे महिला स्वयंसेवी समूहों को उनके ही ब्लॉक में प्लांट लगाने के संबंध मे प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

  • अयोध्या में ड्रोन पॉलिसी को मंजूरी दी गई।

  • राज्य स्तर पर नियमावली लागू करने के संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

  • शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading