Asia Cup Final 2025: अमरोहा के जुहैब ने पाकिस्तानी हौसलों को कला से कुचला, I Love Mohammad नाम वाले दंगाइयों के मुंह पर तमाचा
Asia Cup Final 2025: अमरोहा के जुहैब ने पाकिस्तानी हौसलों को कला से कुचला, भारत की जीत को समर्पित शानदार पोर्ट्रेट, I Love Mohammad के नाम पर दंगा करानेवालों के मुंह पर करारा तमाचा
भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच: जुनून और जज़्बात का महामुकाबला
आज एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। यह मैच सिर्फ क्रिकेट का खेल नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच सालों से चली आ रही जंग का प्रतीक भी है। हर हिंदुस्तानी का दिल भारतीय टीम की जीत के लिए धड़क रहा है।
I Love Mohammad बरेली के दंगाई बनाम Asia Cup Final 2025 अमरोहा का सच्चा हिंदुस्तानी
जहां एक तरफ़ बरेली के मौलाना तौकीर रज़ा जैसे लोग “I Love Mohammad” के नाम पर दंगा भड़का कर देश को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं अमरोहा का एक सच्चा मुसलमान और सच्चा हिंदुस्तानी जुहैब खान अपनी कला से भारत और पाकिस्तान के बीच आज होनेवाले क्रिकेट मैच पर भारत को जीत की शुभकामनाएँ दे रहा है। यह सिर्फ़ कला नहीं बल्कि दंगाइयों के मुँह पर करारा तमाचा है।
दीवार पर उभरा जुनून – जुहैब का शानदार पोर्ट्रेट
अमरोहा के युवा चित्रकार जुहैब खान ने कोयले से बनाई दीवार पर एक अनोखी पेंटिंग। इस पोट्रेट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ एशिया कप की चमचमाती ट्रॉफी नज़र आ रही है।
चित्र पर लिखी पंक्ति —
“भारत के शेर करेंगे पाकिस्तान को ढेर”
ने युवाओं में ग़ज़ब का जोश भर दिया है।
कला के जरिए दिया पाकिस्तान को करारा जवाब
जुहैब खान का कहना है कि कला केवल रंगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। जहां पाकिस्तानी समर्थक भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं, वहीं उनकी यह कला साफ़ संदेश देती है कि हिंदुस्तान का मुसलमान अपने देश और अपनी टीम के साथ खड़ा है।
सोशल मीडिया पर पोर्ट्रेट वायरल – युवाओं में उत्साह
जुहैब का यह पोर्ट्रेट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। युवा न सिर्फ उनकी कला की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इसको देशभक्ति का अनोखा संदेश मान रहे हैं। हर कोई भारतीय टीम की जीत के लिए शुभकामनाएँ दे रहा है।
जुहैब खान का बयान
“आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला है। मैंने अपनी कला के ज़रिए भारतीय टीम को शुभकामनाएँ दी हैं। मुझे यकीन है कि भारत पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीतेगा।”
यही है असली हिंदुस्तान
एक तरफ़ मज़हब के नाम पर आग लगाने वाले दंगाई हैं और दूसरी तरफ़ अमरोहा के जुहैब जैसे सच्चे मुसलमान, जो अपने हुनर और जज़्बे से भारत को ताक़त दे रहे हैं। यही है असली हिंदुस्तान की तस्वीर — जहाँ कला, देशभक्ति और भाईचारा दंगाइयों के ज़हर पर भारी पड़ता है।
हिंदू छात्रों से ज़बरन “I Love Mohammad” लिखवाया, विद्यालय प्रबंधक सहित 3 पर FIR दर्ज