Top News: अमेठी में विवाद से डबल मर्डर, चाचा ने भतीजे और भाभी की ली जान, पुलिस ने बनाई टीमें

0
141b7d36-c1cc-476d-85d2-ee8eabe87ca0

#image_title

अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में गुरुवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर बड़ा हादसा हो गया। विवाद में सगे चाचा ने अपनी भाभी और भतीजे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मौका देखते ही किया गया था हमला 

जानकारी के अनुसार, मृतका रामावती और उनका बेटा आकाश खेत में दवा छिड़कने गए थे। इसी दौरान उनके सगे चाचा रामराज ने मौका पाकर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने लिया संज्ञान 

इसी बीच, घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी अमेठी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी और सीओ ने मृतक के परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और हमलावरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

पढ़िए क्यों वारदात को दिया गया अंजाम 

दरअसल, इस जमीन पर पिछले ढाई-तीन सालों से विवाद चल रहा था। हालांकि, ग्राम प्रधान के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत होता दिख रहा था। लेकिन चाचा रामराज अंदर ही अंदर जमीन पर कब्जे की योजना बना रहा था। आखिरकार उसने गुरुवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया और परिवार सहित फरार हो गया।

गांव में शोक की लहर 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक आकाश के बचपन के मित्र ने भावुक होते हुए बताया कि पिता की मौत के बाद से आकाश अपनी मां के साथ ही बड़ा हुआ था और रक्षा बंधन पर उसने अपनी बहन से राखी भी बंधवाई थी।

उधर, मृतका रामावती के मायके वालों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे अस्पताल पहुंचे। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चाचा रामराज और अन्य पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading