UP News: हैवानियत! पीटा.. दुपट्टा गले में डालकर घसीटा, बेटे-बहू ने वृद्ध माँ को उतारा मौत के घाट

0
agra-mother-murder-son-daughter-in-law-property-dispute-news

UP News: आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के तुलसी नगर में पारिवारिक विवाद ने एक हृदयविदारक मोड़ ले लिया। 65 वर्षीय मार्गश्री, जो अपने बेटे और बहू के साथ रहती थीं, को मकान नाम नहीं करने के विवाद में उनकी हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती दरार को उजागर करती है, बल्कि समाज में बढ़ रही असंवेदनशीलता के स्तर पर भी सवाल खड़े करती है।

पारिवारिक विवाद से हत्याकांड तक

जानकारी अनुसार, मार्गश्री के बेटे सुभाष पर कर्ज का दबाव था, जिसके चलते वह मकान बेचने की कोशिश कर रहा था। मकान उनकी मां के नाम था, और जब उन्होंने इसे नाम करने से मना कर दिया, तो बहू रेखा और पोत्रियों के साथ मिलकर इस विवाद ने हत्या का रूप ले लिया।

4 नवंबर की घटना में मार्गश्री को बुरी तरह पीटा गया। बहू और पोत्रियां उन्हें गले में साफी डालकर घसीटते हुए ले गईं। इस निर्मम कृत्य को मोहल्ले के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस कार्रवाई और सबूत:

पुलिस ने शव को एक कबाड़ के कमरे से बरामद किया, जहां वह बोरों के नीचे दबा हुआ मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने सुभाष, रेखा और उनके पुत्र को जेल भेज दिया, जबकि दो नाबालिग पोत्रियों को किशोरी गृह भेजा गया।

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी।

आखिर कहां जा रहा है समाज ?

यह घटना पारिवारिक मूल्यों और संबंधों के विघटन की चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। पारिवारिक विवादों को सुलझाने के लिए संवाद और सहनशीलता जैसे मूल्यों की आवश्यकता है। ऐसे मामलों में सामाजिक जागरूकता और पुलिस की तेज कार्रवाई ही न्याय सुनिश्चित कर सकती है। बहताल, इस घटना में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की उम्मीद है। यह मामला उन लोगों के लिए सबक है, जो संपत्ति के लोभ में रिश्तों को दरकिनार करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading