UP News: औरंगजेब की हवेली पर चला बुलडोज़र, 70% हिस्सा ध्वस्त.. जांच में जुटा पुरातत्व विभाग

0
agra-aurangzeb-haveli-demolition-heritage-crisis-2025

UP News: आगरा में 17वीं सदी की ऐतिहासिक औरंगजेब हवेली मुबारक मंजिल पर एक बिल्डर ने बुलडोजर चला दिया, जिससे इसका 70 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया। यह हवेली मुगल काल की धरोहर है, जिसे औरंगजेब ने सामूगढ़ की लड़ाई के बाद बनवाया था। पुरातत्व विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया है और इसकी जांच करने के लिए एक टीम को भेजा गया है। इस हवेली को संरक्षित धरोहर घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन इससे पहले ही यह ध्वस्त हो गई।

हवेली का ऐतिहासिक महत्व

यह हवेली मुग़ल काल की धरोहर मानी जाती है और औरंगजेब ने इसे सामूगढ़ की लड़ाई के बाद बनवाया था। मुबारक मंजिल को औरंगजेब के बाद ब्रिटिश अफसरों द्वारा भी इस्तेमाल किया गया था। यह हवेली एक समय में नमक दफ्तर और कस्टम हाउस के रूप में कार्य करती थी।

कार्रवाई की होगी मांग

दरअसल, राज्य पुरातत्व विभाग ने इस हवेली का संज्ञान लिया था। तीन महीने पहले इस हवेली को संरक्षित धरोहर घोषित करने के लिए अधिसूचना भी जारी की थी। लेकिन इससे पहले कि राज्य पुरातत्व विभाग अंतिम अधिसूचना जारी करता, एक बिल्डर ने बुल्डोजर चलाकर इसका 70 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त कर दिया।
जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य पुरातत्व विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुरातत्व विभाग ने इस धरोहर के नष्ट होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

 

About The Author

Leave a Reply

Discover more from ROCKET POST LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading